फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attempt of robbery in united bank atm in mohali phase 7

लूटने से बचा यूनाइटेड बैंक का साढ़े 7 लाख से भरा एटीएम

Thu, 19 Nov 2015 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 19 Nov 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
attempt of robbery in united bank atm in mohali phase 7

मोहाली के फेज 7 की बूथ मार्केट में बना यूनाईटेड बैंक का एटीएम लूटने से बच गया। इसमें साढ़े 7 लाख रुपये थे। चोरों ने पहले एटीएम को तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश की। जब कामयाबी नहीं मिली तो वह मशीन को ही उखाड़कर ले जाने लगे। जब प्रयास में कामयाब नहीं हुए तो मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और माहिर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने एक तरफ जहां एटीएम के साथ लगती दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। वही, बैंक से भी एटीएम की रिकॉर्डिंग मांगी है। ताकि केस को जल्द सुलझाया जा सके। वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस का दावा है कि केस को जल्द ही हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एटीएम कसौली चिकन कार्नर वाली लाइन में कोने पर स्थित है। चोरों ने एटीएम को बुधवार सुबह सवा चार बजे के करीब निशाना बनाया। जब वह वारदात को अंजाम देने पहुंचे तो वहां गार्ड नहीं था। आरोपी सफेद रंग की कार में सवार होकर आए थे। जबकि एक जीप भी साथ लेकर आए थे। उन्होंने एटीएम में घुसते ही पहले वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाया। कैमरे पर फॉम आदि डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मशीन को तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया। लेकिन जब कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने एटीएम की चौखट और शीशे को तोड़ दिया। इसके बाद एटीएम को निकालने की कोशिश करने लगे, लेकिन जब कामयाबी नहीं मिली तो वह मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे बैंक के अधिकारी ने जब एटीएम का सेफ खोला तो उसमें से 7.61 लाख रुपये सुरक्षित मिले। इसके बाद पुलिस और बैंक वालों ने राहत की सांस ली। हालांकि आरोपियों के वाहन एक दुकानदार के कैमरे में कैद हुए हैं।

पीसीआर की भूमिका भी संदेह के घेरे में
जिस जगह एटीएम तोड़ने की कोशिश हुई है। वह जगह मटौर थाने से मात्र सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा पीसीआर की गाड़ी भी हमेशा उक्त इलाके में खड़ी रहती है। पास ही चौक पर पुलिस नाका लगाती है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

फोन कॉल की जांच शुरू
पुलिस ने फेज-सात के एरिया की फोन कॉल डिटेल को भी चेक करने का फैसला किया है। इसके लिए सभी कंपनियों से कॉल डिटेल मांगी गई है। इससे अहम जानकारी हासिल हो सकती है। इसके अलावा पुलिस ने इस संबंधी राज्य के अन्य जिलों को भी अलर्ट भेज दिया है।

रेकी कर दिया गया घटना को अंजाम
पुलिस की मानें तो वारदात को पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया। इससे पहले एटीएम के आसपास के एरिया की रेकी की गई थी। आरोपियों को पता था कि सुबह के समय एटीएम में कोई नहीं होता है। इसके बाद सुबह आरोपी एटीएम पर पहुंचे।


पहले भी हो चुकी है ऐसी कोशिश
यह पहला मामला नहीं है जब एटीएम को तोड़कर ले जाने की कोशिश की गई है। इससे पहले इसी साल डेल के पास भी एक एटीएम को निशाना बनाया गया था। लेकिन डेल के चौकीदार के एक्टिव होने से वहां भी चोरी होने से बच गई थी। इसके अलावा जीरकपुर, कुराली और छत में भी एटीएम को तोड़ने की कोशिश हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed