सुहागरात पर दहला दिया पत्नी का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक विवाह समारोह से दुल्हन बनकर आई नवविवाहिता का दिल सुहागरात को ही दहल गया। पति ने शराब के नशे में उससे बुरी तरह से मारपीट की तथा गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
किसी प्रकार से दो रातें अपनी ससुराल में रहने के बाद अपने मायके आई पीड़िता को उसके परिजनों ने अबोहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।
मामला, पंजाब के फिरोजपुर जिले के अबोहर उपमंडल के गांव दौलतपुरा का है। लड़की की दादी रेशमा रानी पत्नी बहादुर राम निवासी गांव दौलतपुरा ने पुलिस को शिकायत देते हुए मामले की जांच की मांग की है।
दानी सज्जनों के सहयोग से हुई थी शादी
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 नवंबर को गांव दौलतपुरा की गौशाला में दानी सज्जनों के सहयोग से 11 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया गया था।
जिसमें गांव दौलतपुरा की ही निवासी मीरा पुत्री रामकुमार का विवाह कृष्ण कुमार पुत्र रमेश कुमार वासी भुज्जियां वाली गली श्रीगंगानगर राजस्थान के साथ हुआ।
विवाह के बाद जब लड़की अपने ससुराल पहुंची तो सुहागरात के समय उसके पति ने शराब के नशे में धुत होकर मीरा से बुरी तरह से मारपीट की और उसका गला घोटकर जान से मारने का प्रयास किया।
सुबह होते ही लड़की ने किसी प्रकार से अपने परिजनों को सूचना दी और सूचना मिलते ही लडकी के परिजनों ने उसे श्रीगंगानगर से लाकर अबोहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।
उपचाराधीन मीरा ने अपने ब्यानों में बताया कि दहेज में कम सामान लाने के कारण ही उसके पति ने उससे मारपीट कर उसका गला घोटने की कोशिश की।