{"_id":"66323f1e79e6f47409079893","slug":"attari-drugs-case-nia-arrested-the-eighth-accused-from-daryaganj-delhi-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटारी ड्रग्स केस: एनआईए ने दिल्ली के दरियागंज से आठवें आरोपी को दबोचा, संभाल रहा था ड्रग मनी का नेटवर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अटारी ड्रग्स केस: एनआईए ने दिल्ली के दरियागंज से आठवें आरोपी को दबोचा, संभाल रहा था ड्रग मनी का नेटवर्क
Wed, 01 May 2024 06:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 01 May 2024 06:39 PM IST
सार
आरोपी ड्रग मनी को हवाला ऑपरेटरों के जरिए भारत से अफगानिस्तान और यूएई पहुंचाने का नेटवर्क संभाल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनआईए ने अटारी बॉर्डर ड्रग्स केस मामले में फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के पैसों का हिसाब रखने वाले आरोपी को दबोचा है। आरोपी हवाला नेटवर्क के जरिए ड्रग मनी को भारत से अफगानिस्तान और यूएई में फैले नेटवर्क तक पैसे पहुंचाने का काम करता था।
विज्ञापन
एनआईए ने आरोपी के पास से कई हवाला ऑपरेटर और ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। एनआईए ने आरोपी को दिल्ली के दरियागंज इलाका से छापामारी कर दबोचा। आरोपी की पहचान अतहर सईद उर्फ चाचा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपी अतहर सईद इस गिरोह के किंगपिन शाहिद अहमद के कहने पर ड्रग्स मनी को संभालने का काम करता था। एनआईए की जांच मे गिरोह के मुख्य आरोपियों को विदेश भगाने में मदद करने के पीछे अतहर का हाथ सामने आया है।
विज्ञापन
बता दें इससे पहले एनआईए ने 23 अप्रैल को गिरोह के सातवें आरोपी को उत्तर प्रदेश के शामली से दबोचा था। शामली के रहने वाले तहसीम उर्फ मोटा से जब एनआईए ने पूछताछ की तो अतहर सईद के ठिकानों का पता लगा।