{"_id":"634599e17310b62efa00d918","slug":"attacked-on-petrol-pump-employees-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोका तो गंडासी से कर्मचारियों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala: पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोका तो गंडासी से कर्मचारियों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती
Tue, 11 Oct 2022 10:00 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 11 Oct 2022 10:00 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक फिलहाल दोनों मुलाजिम समाना के अस्पताल में उपचाराधीन हैं। प्रारंभिक जांच में कार का नंबर फर्जी निकला है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के गांव बदनपुर में मामूली सी बात पर कार सवार पांच लोगों ने गंडासी से पेट्रोल पंप के सिक्योरिटी गार्ड समेत दो मुलाजिमों पर वार कर दिया। सदर थाना समाना की पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि सतनाम सिंह निवासी गुरमुख कालोनी समाना गांव बदनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी गार्ड है।
विज्ञापन
देर रात करीब 10 बजे वह अपनी ड्यूटी पर था, इसी बीच स्कॉर्पियो कार में सवार पांच लोग वहां पहुंचे। इनमें ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने सिगरेट पीना शुरू कर दिया। सिक्योरिटी गार्ड ने सिगरेट पीने से रोका तो कार से दो व्यक्ति बाहर निकले और गंडासी से वार पेट्रोल डालने वाले कर्मचारी धरमिंदर सिंह पर किया।
विज्ञापन
गंडासी जाकर उसकी टांग में लगी। जब सिक्योरिटी गार्ड सतनाम सिंह ने बीच-बचाव कर छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर भी गंडासी से वार किया, जो उसके हाथ में लगी। इसी बीच बाकी तीन लोग भी कार से बाहर निकल आए और सिक्योरिटी गार्ड की लाइसेंसी राइफल छीनने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
आरोपियों ने दोनों मुलाजिमों के साथ मारपीट की और फिर मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक फिलहाल दोनों मुलाजिम समाना के अस्पताल में उपचाराधीन हैं। प्रारंभिक जांच में कार का नंबर फर्जी निकला है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।