फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attacked by 5 boys on chef of Elante mall restaurant and robbed

एलांते मॉल के रेस्टोरेंट के शेफ पर 5 लड़कों ने हमला कर लूटा

Thu, 23 Jun 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
attacked by 5 boys on chef of Elante mall restaurant and robbed
क्राइम

पंचकूला सेक्टर-4 निवासी और एलांते मॉल के एक रेस्टोरेंट के शेफ से देर रात लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार रात में घर जाते हुए टीपीटी एरिया के पास उस पर 5 लड़कों ने हमला कर दिया और उससे कैश, मोबाइल समेत अन्य सामान लूट ले गए। इसके बाद लुटेरों ने एक रिक्शा चालक पर भी हमला किया। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार ने कहा कि सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे वह एलांते मॉल स्थित रेस्त्रां से ड्यूटी कर साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह टीपीटी एरिया से थोड़ा सा आग पहुंचा, तभी पास के जंगली एरिया से 4-5 लड़के वहां आए और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। एक युवक ने उसके हाथ पर हमला किया तो अन्य ने उसका बैग, मोबाइल, 3 हजार रुपये कैश और साइकिल लूट ली।
विज्ञापन


युवकों ने उसके मोबाइल से सिम निकालकर उसे पकड़ा दिए और उसे धमकाते हुए चले गए। पीड़ित के अनुसार वारदात के वक्त वह एक दूसरे को सोनू, चीरफाड़, संजय, विकास और डंपा नाम से बुला रहे थे। इसके बाद आरोपियों ने वहां से आगे जाकर एक रिक्शा चालक पर हमला कर दिया। उसमें एक सवारी भी थी। उस पर भी उन्होंने हमला किया, लेकिन वे लोग भाग गए। इसके बाद राजेश ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया। साथ ही शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने आरोपियों में से संजय और विकास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे अन्य आरोपियों के ठिकाने के बारे में जानकारी ली, लेकिन वह फरार बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed