फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on Youth in annual fair on Dargah

दरगाह पर मेले में आस्ट्रेलिया से आए युवक पर हमला, बाजू काटी

Sun, 16 Jul 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Sun, 16 Jul 2017 09:18 AM IST
सार

Attack on Youth

विज्ञापन
Attack on Youth in annual fair on Dargah
- फोटो : Demo Pic

विस्तार

कादियां के मोहल्ला धर्मपुरा निवासी युवक पर एक व्यक्ति तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक की बाजू कट गई। घटना 13 जुलाई की रात की है। मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। अस्पताल में उपचाराधीन कमल ज्योति ने बताया कि वह आस्ट्रेलिया में रहता है। एक माह पूर्व वह अपने घर कादियां आया था। 
विज्ञापन


गुरुवार रात बस स्टैंड कादियां के पास पीर बाबा लखदाता की दरगाह पर वार्षिक मेले का आयोजन हुआ था। इसमें  कमल ज्योति अपने भाई मनुज्योति के साथ मेला देखने के लिए वहां पहुंचा था। रात करीब साढ़े दस बजे उसका भाई जब कुछ दूर स्थित दुकान से समान खरीदने के लिए गया, तभी रणजीत सिंह नामक व्यक्ति ने किसी पुरानी बात को लेकर कमल ज्योति से धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। आरोप है कि हाथापाई के दौरान रणजीत सिंह अपनी दुकान से तलवार ले कर आया और उसी से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में कमल ज्योति की बाजू कट गई। उधर, घटना को अंजाम देकर रणजीत सिंह मौके से फरार हो गया। घटना से मेला स्थल पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायल युवक को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसे रेफर कर अमृतसर के अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस बीच शनिवार को थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित कमल ज्योति के बयान के आधार पर रणजीत सिंह के विरुद्ध पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मेला स्थल पर नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम
पीर बाबा लखदाता की दरगाह पर वार्षिक मेले का आयोजन हर वर्ष होता है। हर वर्ष बाबा लखदाता की दरगाह पर होने वाले कव्वाली के प्रोग्राम में हजारों लोग मौजूद रहते हैं। कार्यक्रम में इस बार भी सैकड़ों लोग मौजूद थे, लेकिन यहां जरूरत के बावजूद सुरक्षा के कोई खास प्रबंध नहीं किए गए। वारदात के बाद दरगाह के पास भगदड़ मच गई, लेकिन कम संख्या के कारण वहां मौजूद पुलिस कर्मी न तो स्थिति को संभाल पाए और न ही हमलावर को पकड़ने की कोशिश कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed