फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on two constables of Chandigarh Police injured

चंडीगढ़ पुलिस पर हमला: कांस्टेबल के सिर फोड़ा, शराब के ठेके के बाहर चले ईंट पत्थर, दो पुलिसकर्मी घायल

Thu, 21 Aug 2025 01:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संदीप खत्री, चंडीगढ़
संदीप खत्री, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 21 Aug 2025 01:34 PM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस के दो मुलाजिमों पर हमला हुआ है। दोनों सिपाही नाइट पेट्रोलिंग के दौरान ड्यूटी पर थे। सेक्टर-16 स्थित शराब के ठेके के बाहर खड़े युवकों ने ईंट से हमला कर दोनों को घायल कर दिया।  

विज्ञापन
Attack on two constables of Chandigarh Police injured
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-16 स्थित शराब ठेके के बाहर बुधवार देर रात एक बजे नाइट पेट्रोलिंग कर रहे दो पुलिसकर्मियों पर 7-8 युवकों ने हमला कर दिया। सेक्टर-17 थाने में तैनात कांस्टेबल प्रदीप गंभीर के सिर पर एक युवक ने ईंट मार दी। इससे उनका सिर फट गया। वहीं, कांस्टेबल अंकित घायल हो गए। दोनों घायलों को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सेक्टर-17 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मी सेक्टर-17 थाने में तैनात हैं। रात में इलाके में निगरानी व पेट्रोलिंग पर थे। गश्त करते हुए बाइक से सेक्टर-16 पहुंचे। यहां शराब ठेके के बाहर 7-8 युवक खड़े थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा तो युवकों ने बहस शुरू कर दी।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में बहस झगड़े में बदल गई और आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। एक युवक ने सिपाही प्रदीप के सिर पर ईंट मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने एक निजी कार में अस्पताल पहुंचाया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। शराब ठेके के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौत की कीमत नौ लाख रुपये: लड़की दौड़ा रही थी कार... व्यक्ति को मारी टक्कर, पुलिस ने नौ लाख रुपये में करवाया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed