फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old man died after being hit by speeding car in Mullanpur New Chandigarh

मौत की कीमत 9 लाख रुपये: लड़की दौड़ा रही थी कार...व्यक्ति को मारी टक्कर, पुलिस ने नौ लाख में करवाया समझौता

Thu, 21 Aug 2025 07:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 21 Aug 2025 07:04 PM IST
सार

चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में चंडीगढ़ नंबर की कार को लड़की दौड़ा रही थी। सामने से गुजर रहे व्यक्ति को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नौ लाख रुपये में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत का सौदा कर दिया। 

विज्ञापन
Old man died after being hit by speeding car in Mullanpur New Chandigarh
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चंडीगढ़ के साथ लगते न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में एयरफोर्स स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को उड़ाया। कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करने की बजाय 9 लाख रुपये में समझौता करवा दिया। कार में दो लड़के और दो लड़कियां थी। कार में बीयर की बोतले और अन्य आपत्तिजनक सामान भी मिला है।

विज्ञापन


तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग के एक्सीडेंट के बाद स्थानीय लोगों ने कार में बैठे लड़के और लड़कियों को घेर लिया। कार सवार लड़के और लड़कियों को थाने ले जाया गया जहां समझौते के बाद घर भेज दिया। कार लड़की चला रही थी। सूत्रों के अनुसार कार चलने वाली लड़की एक बड़े कारोबारी की बेटी है जिनका दक्षिणी अफ्रीका में बड़ा काम है। दूसरी लड़की न्यायिक सेवा से जुड़े एक बड़े व्यक्ति की बेटी है। कार सवार दो लड़कों में चंडीगढ़ सेक्टर 33 निवासी गुरनूर रंधावा और पराक्रम शामिल है। यह सभी चंडीगढ़ के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेज के स्टूडेंट है। कार में यह मस्ती के लिए निकले थे। गाड़ी में शराब की बोतल और अन्य आपत्तिजनक सामान भी मिला है। गाड़ी में ड्रग्स की बात भी की जा रही है लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है ।
विज्ञापन


समझौता हो गया
कार एक्सीडेंट में मरे 65 साल के जोग सिंह की तीन बेटियां और एक बेटा है। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। इसके बावजूद पुलिस ने नौ लाख रुपए में समझौता करवा दिया। यहां तक कि कार सवार लड़कों और लड़कियों का मेडिकल तक नहीं करवाया जबकि गाड़ी में बीयर ओर शराब की बोतलें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed