फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on three advocates in Chandigarh

चंडीगढ़: तीन वकीलों पर हमला, कार तोड़ी, छह हमलावरों ने पीछा किया, थाने में घुसकर बचाई जान

Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
सार

चंडीगढ़ में तीन वकीलों पर हमले का मामला सामने आया है। छह हमलावरों ने वकीलों का पीछा भी किया। आनन-फानन थाने में घुसकर उन्होंने अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Attack on three advocates in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीजीआई के सामने नाइट फूड स्ट्रीट पर खाना खाने आए तीन वकीलों पर बदमाशों ने सेक्टर-37/38 स्माल चौक पर हमला कर दिया। बदमाश जब वकीलों की कार लूटने में विफल रहे तो हमला कर तोड़फोड़ कर डाली। एक वकील को चोटें आई हैं। वकीलों ने थाने में घुसकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात सोमवार रात 12.30 बजे की है।

विज्ञापन


जिला अदालत के वकील सुखविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार रात 11.30 बजे वह सेक्टर 43 से नाइट फूड स्ट्रीट पर अपने दो साथी वकीलों अमनप्रीत सिंह वडै़च और बरिंदर सिंह के साथ खाना खाने गए थे। जब खाने की पर्ची कटवाने काउंटर पर गए तो एक साथी वकील का कंधा किसी युवक को छू गया। इस पर युवक ने बहस शुरू कर दी और धमकी देने लगे। खाना खाने के बाद तीनों वकील अपनी स्कॉडा कार से घर के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन


वकीलों का आरोप है कि पीबी 30 नंबर की स्कॉर्पियो में सवार छह बदमाशों ने उनका पीछा कर रोकने की कोशिश की। बदमाशों ने सेक्टर 37-38 लाइट प्वाइंट पर उनकी कार के आगे स्कॉर्पियो लगाकर जबरदस्ती रोक लिया। आरोपियों ने दरवाजा खोलने और कार लूटने की कोशिश की। जब वकील बाहर नहीं निकले तो तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। हमले में वकील बरिंदर सिंह के सिर में चोट लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सिपाही ने बताया जान बचाने का रास्ता

गाड़ी पर हमले के बाद तीनों वकील जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे। उन्होंने 100 नंबर पर कॉल किया तो महिला सिपाही ने सलाह दी कि आसपास के पुलिस थाने पहुंचें, ताकि सुरक्षित हो सकें। वकील जिला अदालत की ओर गाड़ी दौड़ाते रहे लेकिन अदालत का गेट बंद था तो वह सेक्टर-36 थाने की ओर कार ले गए। थाना देखकर बदमाश सेक्टर 35/36 चौक से वापस मुड़ गए। उन्होंने थाने में घुसकर जान बचाई। पीसीआर सेक्टर-36 थाने पहुंची और वकीलों को लेकर घटनास्थल पर गई। सुखविंदर सिंह ने बताया कि जिला अदालत में बार एसोसिएशन के चुनाव के कारण वह रात करीब साढ़े 11 बजे अदालत से निकले थे। 

सीमा विवाद में उलझी पुलिस

वकील सुखविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करने को लेकर पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। पुलिस ने कहा कि धमकी सेक्टर-14 थाने के अंतर्गत दी गई है, इसलिए सेक्टर-11 थाना पुलिस कार्रवाई करेगी। वकील ने कहा कि सेक्टर-11 थाने में जीरो एफआईआर कर केस ट्रांसफर किया जा सकता है लेकिन घटना सेक्टर-37/38 चौक पर हुई, इसलिए एफआईआर सेक्टर-39 थाने में दर्ज होनी चाहिए। आखिर में सेक्टर-39 में अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed