{"_id":"63aaa4cb2ead0126797093f6","slug":"attack-on-students-playing-cricket-in-a-college-of-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आईआईटीएम कॉलेज में क्रिकेट खेल रहे छात्रों पर हमला, एक की हालत गंभीर, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat News: आईआईटीएम कॉलेज में क्रिकेट खेल रहे छात्रों पर हमला, एक की हालत गंभीर, केस दर्ज
Tue, 27 Dec 2022 01:27 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Dec 2022 01:27 PM IST
सार
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बयान लेने का प्रयास किया तो चारों को चिकित्सक ने बयान देने के काबिल नहीं बताया। पुलिस ने मौके पर मौजूद राघवेंद्र के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मुरथल पुलिस थाना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुरथल स्थित आईआईटीएम कॉलेज के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे छात्रों पर कॉलेज के ही छात्रों ने अपने साथियों संग मिलकर हमला कर दिया। पहले छात्रों को क्रिकेट खेलने से रोका गया और उनके मना करने पर ईंट व पत्थर मारने के साथ ही बेल्ट से भी पीटा गया। चार छात्रों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक के सिर में ईंट लगने से उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने एक छात्र के बयान पर जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार के जिला मधुबनी के गांव महीनाथपुर निवासी राघवेंद्र ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह मुरथल स्थित आईआईटीएम कॉलेज में बीसीए अंतिम वर्ष का छात्र है। सोमवार शाम को कॉलेज के मैदान में कुछ छात्र क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान कॉलेज का छात्र डी फार्मा द्वितीय वर्ष का अक्षय, बीसीए उत्तीर्ण विक्रांत, बीसीए द्वितीय वर्ष का विनय, बीसीए प्रथम वर्ष का रवि अपने तीन अन्य साथियों के साथ मैदान में पहुंचे।
विज्ञापन
वह शराब के नशे में थे। उन्होंने वहां क्रिकेट खेल रहे छात्रों को खेलने से मना कर दिया। जब छात्रों ने विरोध किया तो वह झगड़ा करने लगे। उन्होंने क्रिकेट खेल रहे हिमांशु जायसवाल मनीष, अब्दुल रहमान, रोशन चौधरी पर ईंट, पत्थर व बेल्ट से हमला कर दिया। अक्षय ने अब्दुल के सिर में ईंट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। अब्दुल के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसके अन्य साथियों ने रोशन, हिमांशु और मनीष पर हमला किया।
विज्ञापन
उन्हें घायल करने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। चारों घायलों को मुरथल के निजी अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। बाद में उन्हें सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बयान लेने का प्रयास किया तो चारों को चिकित्सक ने बयान देने के काबिल नहीं बताया। पुलिस ने मौके पर मौजूद राघवेंद्र के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।