{"_id":"5a60e83c4f1c1b7b268b51de","slug":"attack-on-sho-and-chaunki-in-charge-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वांटेड को पकड़ा तो एसएचओ-चौकी इंचार्ज पर हमला, गाड़ियां तोड़ छुड़ा ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वांटेड को पकड़ा तो एसएचओ-चौकी इंचार्ज पर हमला, गाड़ियां तोड़ छुड़ा ले गए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
वांटेड को छुड़ा ले गए हमलावर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कजहेड़ी में बुधवार देर रात एक वांटेड को होटल सीएस पैलेस में पकड़े बैठी पुलिस पर लगभग 40 लोगों ने हमला कर उसे छुड़ा लिया। वांटेड विकास ने कजहेड़ी चौकी के इंचार्ज एसआई ओमप्रकाश को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। वहीं, हमलावरों ने सेक्टर-36 थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर नसीब सिंह और होमगार्ड जवान संजीव की पिटाई कर डाली। एसएचओ को हाथ, बाजू, कंधे समेत अन्य हिस्सों पर अंदरूनी चोटें आई हैं, जबकि चौकी इंचार्ज के हाथ पर गंभीर जख्म है। हमलावरों ने पीसीआर समेत पुलिस की चार गाड़ियां भी तोड़ डालीं।
हमलावरों में विकास की मां विदैशी, बहनें, मामा व अन्य रिश्तेदारों समेत करीब 40 लोग शामिल हैं। आरोपी के पकड़ने की भनक लगते ही हमलावरों ने होटल सीएस पैलेस में घुसकर पुलिस पर लाठी-डंडों व रॉड समेत अन्य हथियारों से हमला कर दिया। होटल के रिसेप्शन पर लगी दो एलसीडी, लाइटें, एक्वेरियम, दरवाजा और अन्य कीमती सामान तोड़ डाला। इसके साथ ही पुलिस के हाथ से वांटेड विकास उर्फ भोला उर्फ बोलू को भी छुड़ा ले गए।
पुलिसकर्मी जान बचाकर होटल के कमरों में जाकर छुपे रहे। पुलिस कर्मियों ने वहीं से कंट्रोल रूम पर कॉल कर अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया। रिजर्व पुलिस बल ने मौकेपर पहुंचकर भीड़ खदेड़ने का प्रयास किया तो महिला हमलावरों समेत अन्यों ने उन पर पथराव कर दिया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए हमलावरों ने पीसीआर समेत पुलिस की चार गाड़ियां तोड़ डालीं। रात करीब डेढ़ बजे तक पुलिस टीम स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही।

चौकी इंचार्ज को मारा चाकू
वांटेड को छुड़ा ले गए हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
स्नैचर ढूढने निकले थे, पकड़ में आया वांटेड
पुलिस बीते दिनों एक झपटमारी की वारदात के आरोपियों की तलाश में होटलों की सीसीटीवी फुटेज देखने निकली थी। इसी दौरान केके होटल के पास पुलिस की नजर तीन महीने पुराने लूट के केस में वांटेड विकास उर्फ भोला पर पड़ गई और चौकी इंचार्ज ने उसे दबोच लिया।
पूछताछ के लिए पुलिस विकास को लेकर सीएस पैलेस में जा रही थी कि आरोपी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इतने में उसकी मां व बहनें वहां पहुंच गईं और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच विकास ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। वहीं, विकास का मामा जोगिंदर अपने करीब 35 साथियों सहित डंडे, लाठियां व रॉड लेकर वहां पहुंचा और पुलिसकर्मियों पर हमला कर आरोपी विकास को छुड़वा लिया।
करीब 40 हमलावरों पर केस दर्ज, 12 गिरफ्तार
पुलिस ने वारदात में करीब 40 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। वीरवार देर शाम तक पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। इनमें मुख्य वांटेड आरोपी कजहेड़ी निवासी विकास उर्फ भोला, उसकी मां विदैशी, कोमल, नैन्सी, नयागांव की जनता कॉलोनी निवासी गौरी, बबली, मुस्कान, कजहेड़ी निवासी डॉली, धनास निवासी बिट्टू राणा, सतनाम सिंह, कजहेड़ी निवासी शाम सुंदर और वांटेड विकास का मामा सेक्टर-52 निवासी जोगिंदर शामिल हैं। पुलिस ने सात आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि अन्य पांच आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
मुझे और चौकी इंचार्ज को चोटें लगी हैं। आरोपी विकास पर सेक्टर-36 थाने में 11 केस दर्ज हैं। वारदात के 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्यों की तलाश जारी है।
-नसीब सिंह, एसएचओ, थाना सेक्टर-36