{"_id":"57bddd094f1c1bf94ad4f476","slug":"attack-on-rss-leader-jagdish-gagneja-investigation-by-cbi-jalandhar-punjab-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब CBI करेगी ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा पर हमले की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब CBI करेगी ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा पर हमले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Fri, 26 Aug 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में देखे गए जगदीश गगनेजा के हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर में बीते छह अगस्त को आरएसएस के प्रांत सह संघचालक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जगदीश कुमार गगनेजा पर हमले की जांच पंजाब सरकार ने सीबीआई को सौंप दी है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच में मजबूत अंतर एजेंसी दृष्टिकोण के तहत फैसला लिया गया ताकि आरोपियों को विदेशों से लाया जा सके।
सीबीआई जांच की सिफारिश डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने की थी। उल्लेखनीय है कि मोटरसाइकिल सवार दो हथियारबंदों तक पहुंचने के लिए पुलिस विभाग ने एक स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी का नेतृत्व ब्यूरो आफ इनवेस्टिगेशन के आईपीएस सहोता कर रहे थे।

SIT की रिपोर्ट के मुताबिक हमला राष्ट्रविरोधी ताकतों ने किया था
rss leader attack case
- फोटो : amar ujala
जांच में पता चला है कि हमला राष्ट्रविरोधी ताकतों की ओर से किया गया था, जिनके संपर्क विदेशों में बैठे उग्रवादियों से हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि गगनेजा पर हमले का उद्देश्य पंजाब में शांति भंग करना था। अपराधियों के संपर्क राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैं।
हमले के बाद पंजाब पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 34 और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच सीबीआई को देने का मकसद गगनेजा की हत्या के प्रयास में हमले के आरोपियों और विदेश में रह रहे हमले के साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा सके।