{"_id":"3735890480e76ac50d0a9e8a0522c7c8","slug":"attack-on-krishna-by-knife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडाला में कृष्ण पर चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंडाला में कृष्ण पर चाकू से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 17 Aug 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कंडाला में शनिवार रात नाई की दुकान पर गए एक व्यक्ति की दो युवकों से बहस हो गई। गुस्साए युवकों ने व्यक्ति पर तेज चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, थाना सोहाना के एसएचओ सतवंत सिंह ने कहा कि मामले की पड़ताल चल रही है।
जानकारी के मुताबिक, कृष्ण शनिवार रात गांव कंडाला में नाई की दुकान पर गया था। दुकान पर अर्षित और शहीद भी मौजूद थे। इस दौरान व्यक्ति की किसी बात को लेकर दोनों युवकों से बहस हो गई। जल्द ही बहस हाथापाई में बदल गई। उन्होंने कृष्ण पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिससे उसकी टांगें जख्मी हो गईं। कृष्ण पूरी तरह लहूलुहान हो गया। कृष्ण की चिल्लाने की आवाजें सुनकर इलाके के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन
रात सवा बारह बजे के करीब पीसीआर पहुंच गई। पुलिस ने कृष्ण को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। एक आरोपी शाहिद ने पुलिस को बताया कि वह अर्षिद और कृष्ण को छुड़वा रहा था।