{"_id":"1e2fb001b9aaa3faccd8a675d13b894e","slug":"atm-robbers-and-chandigarh-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"'टीवी पर देखा था पिन फंसाकर रुपए निकालने का तरीका'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'टीवी पर देखा था पिन फंसाकर रुपए निकालने का तरीका'
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Jan 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम के की-पैड में लोहे की पत्ती फंसाकर पैसे निकालने के मामले में पकड़े गए अजहरुद्दीन और विपिन ने बताया कि उन्होंने एटीएम के की-पैड में पिन फंसाकर रुपये निकालने का आइडिया उन्होंने एक टीवी चैनल पर देखा था।
इसी तरीके को उन्होंने आजमाया और चोरी की। गौरतलब है कि सेक्टर-22 चौकी इंचार्ज रामरतन शर्मा ने सेक्टर-22 के यूको बैंक के एटीएम में लोहे का छोटा टुकड़ा फंसाकर रुपये निकालने वाले दिल्ली स्थित गोबिंदपुर के नेहरू कैंप निवासी अजहरुद्दीन और विपिन कुमार को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने उनके पास से चार एटीएम कार्ड और लोहे की पत्ती भी बरामद की। उनकी निशानदेही पर ठगे गए रुपये भी दिल्ली से बरामद कर लिए। आरोपियों ने दस हजार रुपये अपने घर में रखे हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने विपिन और जहरुद्दीन के बैंक अकाउंट भी सील करवा दिए। वहीं, ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस ने भी सेक्टर-22 चौकी पुलिस से संपर्क किया है।
आरोपियों ने यह भी बताया कि वे दोनों वारदात को अंजाम देने दिल्ली से चंडीगढ़ आते थे। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।