फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   atm robber gang busted, woman leader and 5 member arrested

ATM लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला सरगना समेत 5 काबू

Sun, 05 Jun 2016 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Sun, 05 Jun 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
atm robber gang busted, woman leader and 5 member arrested
arrest - फोटो : demo

एटीएम लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने गैंग की महिला सरगना समेत उसके 4 साथियों को गिरफ्तार किया। संगरूर और पटियाला जिले में कई बैंकों के एटीएम लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गैंग की सरगना महिला है जो अपने चार साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनसे हथियार भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद ने बताया कि सीआईए स्टाफ और थाना भवानीगढ़ पुलिस ने नदामपुर में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग नदामपुर नहर की कच्ची पटडी के पास बैठे किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने तुरंत छापामारी करके गैंग की सरगना कुलविंदर कौर निवासी भवानीगढ़, कुलदीप सिंह निवासी बालद खुर्द, रहमदीप वासी झनेड़ी, अमृतपाल धनेड़ी (हरियाणा), गुलाब सिंह निवासी गांव आलोअर्ख को काबू कर लिया। इनके दो साथी विसाख सिंह और लछमन सिंह मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी थिंद ने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह से दो पिस्तौल 12 बोर, नौ रौंद, किरपाण, चोरी की दो एक्टिवा तथा चार मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि उन्होंने संगरूर तथा पटियाला के कई बैंकों के एटीएम लूटने की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने इनसे एटीएम काटने वाला गैस कटर भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed