{"_id":"5751a13c4f1c1b6a79109f44","slug":"atm-robber-gang-busted-woman-leader-and-5-member-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATM लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला सरगना समेत 5 काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ATM लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला सरगना समेत 5 काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
Updated Sun, 05 Jun 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने गैंग की महिला सरगना समेत उसके 4 साथियों को गिरफ्तार किया। संगरूर और पटियाला जिले में कई बैंकों के एटीएम लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गैंग की सरगना महिला है जो अपने चार साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनसे हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद ने बताया कि सीआईए स्टाफ और थाना भवानीगढ़ पुलिस ने नदामपुर में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग नदामपुर नहर की कच्ची पटडी के पास बैठे किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने तुरंत छापामारी करके गैंग की सरगना कुलविंदर कौर निवासी भवानीगढ़, कुलदीप सिंह निवासी बालद खुर्द, रहमदीप वासी झनेड़ी, अमृतपाल धनेड़ी (हरियाणा), गुलाब सिंह निवासी गांव आलोअर्ख को काबू कर लिया। इनके दो साथी विसाख सिंह और लछमन सिंह मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
एसएसपी थिंद ने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह से दो पिस्तौल 12 बोर, नौ रौंद, किरपाण, चोरी की दो एक्टिवा तथा चार मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि उन्होंने संगरूर तथा पटियाला के कई बैंकों के एटीएम लूटने की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने इनसे एटीएम काटने वाला गैस कटर भी बरामद किया है।