फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ATM PIN and the widow's account without transaction of thousands

बिना पिन और एटीएम विधवा के खाते से हुआ हजारों का ट्रांजेक्शन

Wed, 14 Dec 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Dec 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
ATM PIN and the widow's account without transaction of thousands
एटीएम के बाहर लाइन - फोटो : अमर उजाला

किसी ने न तो फोन पर कार्ड ब्लॉक होने का डर दिखाकर पिन नंबर मांगा, न ही कभी  किसी एटीएम पर किसी लड़के से एटीएम पर पैसे न निकलने पर मदद मांगी कि किसी ने कार्ड की जानकारी ले ली हो। 

विज्ञापन


उसके बावजूद खाते से 7400 रुपये निकल गए। पीड़ित महिला को पैसे निकलने के 23 दिन  बाद इसका पता चला। पीड़िता ने मामले की शिकायत बैंक व पब्लिक विंडो पर दे दी है।
विज्ञापन


कालोनी नंबर चार में रहने वाली विधवा शबाना मंगलवार सुबह जब सेक्टर 31 में बैंक ऑफ इंडिया गई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बैंक अधिकारी ने बताया कि उसके खाते में सिर्फ 2600 रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शबाना ने बताया कि  खाते में कुल दस हजार रुपये थे। जब अधिकारी ने चेक किया तो पता चला कि 18 नवंबर को उसके खाते से आनलाइन दो बार ट्रांजेक्शन की गई है। पहली ट्रांजेक्शन 4900 रुपये की और दूसरी 2500 रुपये की हुई है।

सिलाई कढ़ाई का काम कर एक एक पैसा जोड़ा था

ATM PIN and the widow's account without transaction of thousands
पु‌लिस - फोटो : file photo

शबाना ने बताया कि उसके पास तो किसी का कोई फोन भी नहीं आया। आखिरी बार जून में एटीएम से पैसे निकाले थे। इसके बाद शबाना ने बैंक में भी शिकायत दी है। वह पड़ोसियों को लेकर साइबर सेल पहुंची।

वहां कहां गया पहले हेडक्वार्टर में पब्लिक विंडो पर शिकायत दो, वहां से हमारे पास शिकायत आएगी। उसके बाद शबाना ने हेडक्वार्टर में पब्लिक विंडो पर अपनी शिकायत दे दी है।

शबाना ने बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है। दो बच्चों के साथ कालोनी में रहती है। सिलाई कढ़ाई का काम कर एक एक पैसा जोड़ा था और खाते में जमा किया था। उसे भी ठगों ने नहीं छोड़ा। बैंक व पुलिस कहती है कि मामला काफी पुराना हो चुका है पैसे वापस मिलने की भी कोई उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed