फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ATM Machine Robbed at Rewari of Haryana

रेवाड़ीः एटीएम मशीन काटकर लूट ले गए 21.43 लाख रुपये, पुलिस लाइन से महज 50 मीटर दूर

Thu, 05 Mar 2020 04:54 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, रेवाड़ी(हरियाणा)
अमर उजाला नेटवर्क, रेवाड़ी(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 05 Mar 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
ATM Machine Robbed at Rewari of Haryana
एटीम मशीन काटकर निकाले पैसे - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड स्थित पुलिस लाइन से महज पचास मीटर दूर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काट कर नकाबपोश बदमाश 21 लाख 43 हजार 700 रुपये ले गए। बदमाश ने वारदात से पहले बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर दिया तथा तार भी काट दी। पुलिस लाइन व खुफिया विभाग के समीप हुई इस वारदात से कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे है। जबकि पुलिस लाइन के गेट पर पुलिस गार्द भी तैनात रहती है। वारदात की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक नजनीन भसीन भी मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसबीआइ द्वारा दिल्ली रोड पर पुलिस लाइन के मुख्य गेट से महज पचास मीटर की दूरी पर एटीएम लगाया हुआ है। एटीएम पर सुरक्षाकर्मी की नियुक्ति नहीं की गई थी। रात को एटीएम बूथ का शटर भी खुला पड़ा हुआ था। बदमाश रात को एटीएम में घुस गए तथा शटर को बंद कर लिया। बदमाश ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रै किया तथा तारें भी काट दी। इसके बाद एटीएम को गैस कटर से काट कर उसमें से करीब 21 लाख 43 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गया।
विज्ञापन


वीरवार की सुबह पड़ोसी दुकानदार ने एटीएम को कटा हुआ देख कर पु़लिस को सूचना दी। पुलिस लाइन के सामने स्थित एटीएम से लाखों रुपये की चोरी की घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। माडल टाउन थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन भी मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर बैंक अधिकारी भी एटीएम बूथ पर पहुंच गए। माडल टाउन थाना पुलिस ने फिलहाल चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रकम का बीमा होने से होती है लापरवाही

एटीएम में नकदी डालने का काम निजी कंपनियों द्वारा किया जाता है। नकदी का बीमा होने के चलते एटीएम में रुपये डालने का काम करने वाली कंपनियां सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं होती। वहीं, कोई घटना होने के बाद इन कंपनियों को आसानी से क्लेम मिल जाता है। जिस वजह से एटीएम में चोरी की वारदात को लेकर न तो पुलिस गंभीरता दिखाती है और न ही शिकायतकर्ता ही ज्यादा पैरवी करता है। इसी वजह से अभी तक एटीएम से चोरी के 80 फीसदी मामलों को खुलासा नहीं हो पाया।

एटीएम में नहीं रहते गार्ड, सीसीटीवी भी खराब
प्रशासन की ओर से बैंक अधिकारियों को एटीएम बूथ पर गार्ड व सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बावजूद इसके जिला में करीब 195 एटीएम बूथ में से अधिकतर पर सुरक्षा गार्ड नहीं हैं। इसके अलावा सीसीटीवी लगे तो हैं, लेकिन खराब पड़े हुए हैं।

कोसली में काटने के दौरान जल गया था एटीएम और कैश
जिले में एटीएम को गैस कटर मशीन से काटने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले इसी साल 8 नवंबर की रात को कोसली में तहसील के सामने स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को भी काटकर बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया था। इस दौरान एटीएम में आग लग गई थी जिसके बाद बदमाश एटीएम को जलता हुआ छोड़कर भाग गए थे। एटीएम जलने की वजह से कैश-ट्रे तक पहुंची आग से 5 लाख 45 हजार रुपए की करेंसी जल गई थी तथा 9 लाख रुपए की नकदी बच गई थी।

जिले में अधिकतर वारदात अनसुलझी

जिले में वर्ष 2019 में एटीएम उखाड़ने की 16 वारदात हुई, जिसमें अधिकतर मामलों में पुलिस के हाथ खाली है। इस साल में अभी तक एटीएम उखाड़कर अथवा उनमें चोरी की 4 घटनाएं हो चुकी है लेकिन सभी में पुलिस के हाथ खाली है। पिछले साल अप्रैल माह में खोल पुलिस ने कंवाली हुई वारदात में मेवात गिरोह के तीन सदस्यों को भौंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था लेकिन उनसे भी कोई खास राज नहीं उगलवा सकी।

नियुक्त नहीं है सुरक्षाकर्मी
एटीएम बूथ पर बैंक की ओर से रात के समय सुरक्षाकर्मी की नियुक्ति नहीं की थी, जिसका लाभ बदमाशों को मिल गया। कुछ दिन पूर्व उपायुक्त यशेंद्र सिंह द्वारा सभी बैंकों को एटीएम बूथों पर सुरक्षाकर्मी नियुक्त करने के निर्देश जारी किए थे, परंतु किसी भी बैंक की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed