{"_id":"57262c004f1c1bad075cd07f","slug":"atm-changed-of-naib-subedar-and-withdrawal-6-lakh-from-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदल नायब सूबेदार के खाते से उड़ाए 6 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदल नायब सूबेदार के खाते से उड़ाए 6 लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 May 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : demo pics
सेना के नायब सूबेदार का एटीएम कार्ड बदलकर 5.85 लाख रुपये निकाल लिया। एएससी बटालियन में तैनात उमेश चंद्र पांडेय के खाते से अज्ञात युवक लाखों रुपये साफ कर गया। पुलिस में दी शिकायत में उमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि 3 मार्च 2015 को वो सेक्टर 22 स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पैसे निकालने गया था। लेकिन किसी कारण वश पैसे नही निकले।
विज्ञापन
उसी दौरान वहां पर एक युवक भी था। उसने उमेश की मदद करने के बहाने उसका एटीएम लिया। लेकिन उससे भी पैसे नही निकले। उसके बाद उसने एटीएम लौटा दिया। उमेश का आरोप है कि उस दिन से लेकर 13 मार्च तक उनके खाते से 5.85 लाख रुपये किसी ने निकाल लिए। उनको इस बात महीने के अंत में पता चला। जिसके बाद जब बैंक से पता किया तो उनके खाते से सारे पैसे निकले चुके थे।
विज्ञापन
पीड़ित ने शक जताया कि जिस लड़के ने उसकी मदद करने के लिए सेक्टर 22 में उससे एटीएम लिया था हो सकता है शायद उसी ने एटीएम बदलकर पैसे निकाले हैं।
पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। केस साइबर सैल को ट्रांसफर कर दिया गया।