फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Assistant professor caught red handed for increasing marks by taking money

Patiala News: पैसे लेकर अंक बढ़ाने वाली सहायक प्रोफेसर को रंगे हाथ पकड़ा, मांगे थे 7000 रुपये

Tue, 27 Jun 2023 07:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Jun 2023 07:59 PM IST
सार

वीसी ने कहा कि यह इस तरह का पहला केस है, जो पीयू प्रशासन के ध्यान में आया है। इस सारी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई है। फोन की रिकॉर्डिंग समेत सारे साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध करवा दिए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Assistant professor caught red handed for increasing marks by taking money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी की परीक्षा शाखा के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने नंबर बढ़ाने के लिए विद्यार्थी से पैसे लेते सहायक प्रोफेसर को रंगे हाथ पकड़ लिया। सहायक प्रोफेसर अपने पति व बच्चे के साथ कार में एक विद्यार्थी से नंबर बढ़ाने के बदले 7000 रुपये लेने पहुंची थी। जब वह कार में विद्यार्थी को उसकी उत्तर पुस्तिका दिखा रही थी तो यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और सबूत के तौर पर उत्तर पुस्तिका जब्त कर ली। हालांकि, राशि अभी बरामद नहीं हुई है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. अरविंद ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को किसी भरोसेमंद सूत्र से यह जानकारी मिली थी कि देश भगत कॉलेज बरड़वाल (धुरी) में तैनात सहायक प्रोफेसर (एडहॉक) तरुणी बाला ने एक विद्यार्थी को फोन पर संपर्क कर कहा था कि अगर वह बीए अंग्रेजी में अंक बढ़वाना चाहता है तो पटियाला के पुराने बस स्टैंड पर आकर मिले। इस सारी बातचीत की रिकॉर्डिंग एक अन्य विद्यार्थी ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन को उपलब्ध करवा दी।
विज्ञापन


इसके आधार पर प्रबंधन ने परीक्षा शाखा व सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने एक टीम का गठन किया। टीम ने दिए गए समय व स्थान पर छापा मारा और विद्यार्थी व अध्यापिका को उत्तर पुस्तिका समेत काबू कर लिया। वीसी ने बताया कि यह केस पुलिस को सौंप दिया गया है। वीसी ने कहा कि यह इस तरह का पहला केस है, जो पीयू प्रशासन के ध्यान में आया है। इस सारी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई है। फोन की रिकॉर्डिंग समेत सारे साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध करवा दिए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed