फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Assault on General Secretary of Punjab Peoples Party

चंडीगढ़ में पीपीपी के महासचिव पर चली गोलियां

Mon, 20 Jan 2014 04:25 PM IST
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Jan 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
Assault on General Secretary of Punjab Peoples Party
मनप्रीत बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के महासचिव यादविंद्र सिंह कल रात हुए जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


अज्ञात हमलावरों ने एक के बाद एक करके उनपर तीन गोलियां चलाईं। किस्मत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पीपीपी के महासचिव यादविंद्र सिंह चंडीगढ़ के सेक्टर 21 में रहते हैं। वे बीती रात अपने ड्राइवर सुभाष राणा के कांसल स्थित घर से उसके साथ कार पर अपने घर के लिए सेक्टर 21 की ओर निकले थे।
विज्ञापन


रास्ते में सेक्टर-8 में वे एक दुकान पर बर्गर लेने के लिए रुके। बर्गर लेकर वे जैसे ही दुकान से बाहर निकलकर कार के पास आए तो मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उन पर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं और भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशकिस्मती रही कि गोली उन्हें नहीं लगी, ब्लकि एक गोली टायर पर लगी, दूसरी व्हील पर। वारदात की सूचना मिलते ही सेक्टर-3, थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घटनास्थल से पुलिस ने 9एमएम के दो खोल बरामद किए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed