{"_id":"56f966674f1c1b8e1af0012a","slug":"asked-information-about-bank-account-and-swindle-with-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारी बन ली जानकारी, खाते से 32 हजार निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक कर्मचारी बन ली जानकारी, खाते से 32 हजार निकाले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा में मोरी गेट निवासी बैंक खाते संबंधी जानकारी हासिल कर 32 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। एचएमटी से रिटायर शिव कुमार के पुत्र राज कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार को दोपहर 12 बजे उन्हें एक व्यक्ति ने कॉल कर खुद को बैंककर्मी बताया, इसके बाद उनसे पिता के पीएनबी बैंक खाते और एटीएम के बारे में पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
इसके आधे घंटे बाद खाते से 32 हजार रुपये निकाल लिए। इस मामले की शिकायत शिव कुमार ने पुलिस स्टेशन और साइबर सेल को दी। राज कुमार के अनुसार खाते से पहले तीन बार 5-5 हजार रुपये निकाले गए, उसके बाद 10 हजार, दो हजार और फिर पांच हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन
राज कुमार ने बताया जब उनके पिता को शक हुआ तो वह बैंक गए। वहां जाकर फर्जीवाड़े का पता चला। उन्होंने बैंक अकाउंट बंद करवाकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन