'सॉरी फॉर ऑल' लिख फंदे पर झूला ASI
दिमागी रूप से परेशान थाना डाबा में तैनात पंजाब पुलिस के एएसआई निर्मल सिंह (47) ने सोमवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब निर्मल सिंह का बेटा गुरिंदर सिंह बाहर से खाना लेकर लौटा।
पिता को लटका देखकर उसके होश उड़ गए। उसने आसपास के लोगों की मदद से निर्मल सिंह को नीचे उतारा। तुरंत इलाज के लिए अपोलो अस्पताल दाखिल कराया। वहां कुछ समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया। एएसआई के आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, एसीपी दक्षिणी रूपिंदर कौर सरां और थाना डाबा के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने जांच के दौरान मौके से एक डायरी बरामद की है। इसमें उसने अपने रिश्तेदारों और पुलिस अधिकारियों से सॉरी फॉर ऑल ऑफ लिखकर माफी मांगी है। एसीपी रुपिंदर कौर सरां ने कहा कि निर्मल सिंह मूल रूप से तरनतारन का रहने वाला है। वह पंजाब पुलिस में बतौर एएसआई कार्यरत था।
थाना डाबा में बीते कुछ समय से तैनात था। वह डाबा इलाके में ही एक किराए के मकान में रहता था। निर्मल सिंह का बेटा गुरिंदर सिंह रविवार को उससे मिलने के लिए आया हुआ था। इस दौरान निर्मल सिंह अपने घर में ही शराब पी।
सुसाइड नोट में पत्नी के नाम संदेश
सोमवार सुबह करीब नौ बजे निर्मल सिंह ने गुरिंदर को खाना लेने के लिए बाहर भेज दिया। करीब एक घंटे के बाद गुरिंदर वापस आया तो निर्मल सिंह पंखे के साथ लटक रहा था।
पिता को लटकता देख गुरिंदर ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच निर्मल सिंह को नीचे उतारा और उसे इलाज के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचाया। कुछ समय बाद ही निर्मल सिंह ने दम तोड़ दिया।
एसीपी रुपिंदर कौर सरां ने कहा कि पुलिस ने निर्मल सिंह के कब्जे से एक डायरी बरामद की है। इसमें उसने अपने कुछ नजदीकी रिश्तेदारों, अपनी पत्नी और बच्चे से माफी मांगी है। उसने अपनी पत्नी के नाम संदेश लिखा है कि वह बच्चों को ध्यान रखे। बच्चों के नाम संदेश लिखा है कि वह अपनी मां का ध्यान रखे।
एसीपी ने कहा कि इसके अलावा निर्मल सिंह ने पुलिस अधिकारियों के नाम लिख कर माफी मांगी है। सब करीबी रिश्तेदारों और पुलिस अधिकारियों से निर्मल सिंह ने सॉरी फॉर ऑल ऑफ लिख माफी मांगी गई है।