{"_id":"60781fbf8ebc3e8d1a154a10","slug":"asi-and-constable-suspended-in-brijesh-singh-murder-accused-flee-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृजेश सिंह हत्याकांड : हवालात से आरोपी के भागने के मामले में एएसआई और कांस्टेबल पर गिरी गाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बृजेश सिंह हत्याकांड : हवालात से आरोपी के भागने के मामले में एएसआई और कांस्टेबल पर गिरी गाज
Thu, 15 Apr 2021 04:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 15 Apr 2021 04:52 PM IST
सार
गोरखपुर से एसआई गोपाल यादव व चंद्रभान की अगुवाई में पुलिस टीम ने उसको सरहिंद से 11 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। उसी रात 10 बजे सतनाम सिंह को सरहिंद के सीआईए स्टाफ की हवालात में बंद किया गया था। आरोप है कि हवालात का ताला नहीं लगाया गया था। रात को थाने में तैनात पुलिस कर्मियों की आंख लगते ही सतनाम सिंह 12 अप्रैल की सुबह शौचालय की दीवार फांदकर भाग गया। सीआईए स्टाफ में लगे कैमरों में भी सतनाम सिंह के भागने की घटना कैद हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में भाजपा नेता बृजेश सिंह की हत्या का आरोपी सतनाम सिंह सीआईए स्टाफ सरहिंद की हवालात से 12 अप्रैल की रात को फरार हो गया है। इस मामले में एसएसपी ने सीआईए स्टाफ के एएसआई और कांस्टेबल कुलदीप सिंह को निलंबित कर दिया। कांस्टेबल और सतनाम सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा नेता बृजेश सिंह का हत्यारोपी सतनाम सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गली नंबर-2, दविंदर नगर, तरनतारन रोड अमृतसर का निवासी है। आरोप है कि उसने दो अप्रैल की रात को गोरखपुर के गुलरिहा में भाजपा नेता बृजेश सिंह की हत्या कर दी। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचना थी कि सतनाम सिंह सरहिंद इलाके में ही छिपा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा में खौफनाक घटना : तीन बच्चों के साथ घर से निकले पिता ने कार में की आत्महत्या, मासूमों का पता नहीं
विज्ञापन
गोरखपुर से एसआई गोपाल यादव व चंद्रभान की अगुवाई में पुलिस टीम ने उसको सरहिंद से 11 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। उसी रात 10 बजे सतनाम सिंह को सरहिंद के सीआईए स्टाफ की हवालात में बंद किया गया था। आरोप है कि हवालात का ताला नहीं लगाया गया था। रात को थाने में तैनात पुलिस कर्मियों की आंख लगते ही सतनाम सिंह 12 अप्रैल की सुबह शौचालय की दीवार फांदकर भाग गया। सीआईए स्टाफ में लगे कैमरों में भी सतनाम सिंह के भागने की घटना कैद हो गई है।
सीआईए स्टाफ के मुख्य मुंशी गुरबचन सिंह ने सुबह आठ बजे के करीब प्रभारी इंस्पेक्टर गब्बर सिंह को सतनाम के भागने की सूचना दी। जिसके बाद जिला पुलिस सकते में आ गई। फतेहगढ़ साहिब की एसएसपी अमनीत कौंडल के निदेर्श पर सीआईए स्टाफ में तैनात संतरी कांस्टेबल कुलदीप सिंह के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में केस दर्जकर एक एएसआई और कांस्टेबल को निलंबित किया गया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार की बड़ी घोषणा : पांचवीं-आठवीं और 10वीं के सभी विद्यार्थी बिना परीक्षा अगली कक्षा में होंगे प्रमोट