फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arrested Accused of Misdeed In Charkhi Dadri

चरखी दादरीः बैंकॉक ले जाकर नर्स से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, मारपीट का भी आरोप

Fri, 02 Aug 2019 12:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Arrested Accused of Misdeed In Charkhi Dadri
सांकेतिक तस्वीर

नर्स को बहलाकर बैंकॉक ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव बेरला का रहने वाला है। इस संबंध में पीड़िता ने गत 29 जुलाई को ही सिटी थाने में शिकायत सौंपी थी।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप पिलानिया ने बताया कि शहर निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि वह भिवानी के एक अस्पताल में नर्स है। 
विज्ञापन


बेरला निवासी एक व्यक्ति अपने भाई का ऑपरेशन करवाने अस्पताल आया था। वहां उन दोनों की मुलाकात हुई और इसके बाद आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने महिला को शादी के नाम पर बहलाकर कई बार दुष्कर्म किया और चार जुलाई को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने नर्स को कुछ दिन तक शादी का जिक्र घर न करने की बात कही। गत 16 जुलाई को आरोपी पीड़िता को बैंकाक ले गया और वहां पर भी उसने होटल में शारीरिक संबंध बनाए। 


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विरोध करने पर महिला से मारपीट भी की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी सुमेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed