पठानकोट में हादसा: 100 फुट गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, घायल तीन जवानों को लोगों ने बाहर निकाला
पंजाब के पठानकोट में सेना का एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल जवानों को बाहर निकाला। ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल और पंजाब सीमा पर स्थित चक्की पुलिया से 100 फुट गहरी खाई में सेना का ट्रक गिर गया। हादसे का कारण ट्रक की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। हादसे में तीन जवान बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने जैसे ही सेना के गाड़ी को नीचे गिरते देखा तो वह तुरंत भागे और गाड़ी में फंसे सैनिकों को बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों की मदद से सेना की टीम ने घायल जवानों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सैनिकों के मुंह से खून बह रहा था। हादसे में आर्मी गाड़ी का ड्राइवर मोहम्मद नजीम अली खान, को-ड्राइवर विष्णु और विजेंद्र कुमार को चोट आई है। सभी सैनिक सेना की मीरथल स्थित 164 फील्ड वर्कशॉप में कार्यरत थे।
पुलिस और सेना जांच में जुटी
हादसे के बाद खाई से बाहर निकाले सैनिकों को स्थानीय लोगों ने पानी पिलाया। उन्होंने इसकी सूचना पठानकोट आर्मी स्टेशन को दी। आर्मी स्टेशन से सेना के जवान एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और तीनों घायल सैनिकों को मौके पर प्राथमिक उपचार देकर अपने साथ ले गए।
सेना के जवान रिकवरी वाहन से नदी में गिरी गाड़ी को बाहर निकालने में जुटे हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने पुल के पास अपनी गाड़ी खड़ी की थी कि तभी पीछे से आ रही एक सेना की गाड़ी पुल की रेलिंग तोड़कर करीब 100 फुट नीचे खाई में जा गिरी। उनका कहना है कि शायद गाड़ी के ब्रेक फेल हुए थे, जिस वजह से यह हादसा हुआ। बहरहाल घटना के कारणों की जांच के लिए सेना के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।