{"_id":"57e0c3434f1c1b9a25a82452","slug":"army-recurit-three-boy-killed-in-truck-accident-at-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी में भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे 6 युवकों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्मी में भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे 6 युवकों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत।
Updated Tue, 20 Sep 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
हादसे में अमित (19) और अंकित (19) की मौके पर ही मौत हो गई
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी में भर्ती होने के लिए फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे बैंयापुर के छह युवकों को सोमवार तड़के 5;30 बजे खरखौदा रोड पर ट्रक ने कुचल दिया।
हादसे में तीन युवकों ने दम तोड़ दिया जबकि तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे का कारण दिल्ली के ग्रीन टैक्स से बचने के लिए जीटी रोड से सोनीपत से खरखौदा रोड पर लगातार बढ़ रही ट्रकों की संख्या को माना जा रहा है।
गांव बैंयापुर निवासी अमित , अंकित , मोहित , अंकित का जुड़वा भाई अंकुर, अजय और गौरव आर्मी में भर्ती की तैयारी के लिए रोजाना खरखौदा रोड पर दौड़ लगाते थे। सोमवार को भी ये सभी युवक दौड़ लगाते हुए रोहट गांव की तरफ गए। वापस आते समय पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने सभी युवकों को कुचल दिया।
हादसे में अमित (19) और अंकित (19) की मौके पर ही मौत हो गई और जबकि मोहित (18) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अंकुर, अजय व गौरव को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन तीनों के हाथ-पैरों में फ्रैक्चर है।
विज्ञापन
वहीं, ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। बता दें कि छह माह पहले हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जिस पर ग्रामीणों ने जाम लगाकर ब्रेकर बनाने की मांग की थी। लेकिन ब्रेकर नहीं बनाया गया, जिससे ग्रामीणों में रोष है। डीआईजी हरदीप दून ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द काबू कर लिया जाएगा।