{"_id":"58733fc04f1c1b1729ba8971","slug":"army-man-try-to-rape-girl-in-jammu-mail-express-at-ambala-cantt-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने किया शर्मसार, ट्रेन में लड़की के कपड़े फाड़े और गाली-गलौज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी ने किया शर्मसार, ट्रेन में लड़की के कपड़े फाड़े और गाली-गलौज
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
Updated Tue, 10 Jan 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
rape
एक और सेना के जवान सरहद पर लोगों की रक्षा करने में जुटे हैं, वहीं एक फौजी ने शर्मसार कर देने वाली हरकत कर दी। ट्रेन में लड़की से रेप की कोशिश की। उसके कपड़े फाड़ डाले और विरोध करने पर गाली गलौज की। मामला 3 जनवरी का है।
जम्मू से पुरानी दिल्ली जाने वाली जम्मू मेल एक्सप्रेस के एसी कोच में युवती के साथ फौजी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोप है कि नशे में धुत फौजी ने युवती के कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के परिजनों और अन्य यात्रियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
वारदात अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के निकट हुई थी, इसलिए दिल्ली पुलिस ने अंबाला जीआरपी के पास जीरो नंबर एफआईआर काटकर भेज दी। आरोपी की पहचान फौजी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने दिल्ली स्टेशन पर पहुंचने के बाद ही घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos
दिल्ली से कटरा लौट रही थी युवती
rape
युवती ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कटरा से दिल्ली लौट रही थी। वह ट्रेन के बी-3 एसी कोच की अपर बर्थ पर सो रही थी। उसके ऊपर वाले बर्थ में एक अन्य यात्री भी था, जो काफी नशे में था। जैसे ही सब सो गए, उसने उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी।
उसने नुकीली चीज से उसके कपड़े तक फाड़ दिए, जिससे पीड़िता को खरोंचें भी आईं। पीड़िता के चिल्लाने पर जब यात्री नींद से जागे, तो आरोपी युवक गाली गलौज करता दूसरी बोगियों में गायब हो गया। जीआरपी ने आरोपी की पहचान उसकी रेलवे में टिकट बुकिंग स्टेटस से की।
वह उतर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा। अंबाला के जीआरपी थाना प्रभारी अमन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है, पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है।