{"_id":"6ad3cc7597da6b091b0a3ad5","slug":"youth-standing-by-the-roadside-struck-by-a-motorcycle-dies-palwal-news-c-24-1-pal1008-129265-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सड़क किनारे खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सड़क किनारे खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल।
होडल-पुन्हाना रोड पर बोराका गांव के पास विधा मोटर्स गैराज के नजदीक सड़क किनारे खड़े युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में तिरवाड़ा निवासी गोविंदराम की मौत हो गई। पुलिस ने उसके भाई शीशराम की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नूंह जिले के तिरवाड़ा निवासी शीशराम ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह भाई गोविंदराम के साथ मोटरसाइकिल पर होडल से गांव लौट रहा था। बोराका और होडल के बीच उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और पेशाब करने चला गया, जबकि उसका भाई गोविंदराम बाइक के पास खड़ा था।
इसी दौरान पुन्हाना की तरफ से आ रही दूसरी बाइक ने गोविंदराम को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच जारी है।