फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arms Supply Racket Exposed in chandigarh Linked from Instagram to Pakistan Five Arrested

ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई का खुलासा: इंस्टाग्राम से पाकिस्तान तक जुड़ा था, पांच गिरफ्तार; ऐसे खुलीं परतें

Thu, 07 May 2026 08:56 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 07 May 2026 08:56 AM IST
सार

डीएसपी विकास श्योकंद के नेतृत्व में ऑपरेशन सेल की कार्रवाई 18 अप्रैल को उस समय शुरू हुई जब पुलिस ने मलोया इलाके के सेक्टर-38 वेस्ट के स्मॉल फ्लैट्स निवासी संजू कांचा (30) को जीरी मंडी मोड़ के पास से हथियार सहित गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Arms Supply Racket Exposed in chandigarh Linked from Instagram to Pakistan Five Arrested
arrested - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्राइसिटी में सक्रिय अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ कर अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का पर्दाफाश किया है। यह रैकेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर सहजाद भट्टी से जुड़ा था। ऑपरेशन सेल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चार सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक कट्टा, नौ कारतूस और एक फोर्ड फिगो कार बरामद की है।
विज्ञापन


डीएसपी विकास श्योकंद के नेतृत्व में ऑपरेशन सेल की कार्रवाई 18 अप्रैल को उस समय शुरू हुई जब पुलिस ने मलोया इलाके के सेक्टर-38 वेस्ट के स्मॉल फ्लैट्स निवासी संजू कांचा (30) को जीरी मंडी मोड़ के पास से हथियार सहित गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मलोया थाने में तीन और सेक्टर-11 थाने में एक केस दर्ज है। पूछताछ में उसने अनस रैयीन और पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा किया।
विज्ञापन


इसके बाद 20 अप्रैल को पुलिस ने अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी के रहने वाले 28 साल के अनस रैयीन को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि अनस पहले आरडीएक्स और विस्फोटक सामग्री के मामले में पकड़ा जा चुका है और इंस्टाग्राम के जरिये पाकिस्तानी गैंगस्टर से सीधे संपर्क में था। वह ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई का मुख्य मास्टरमाइंड था। उसकी निशानदेही पर पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। चंडीगढ़, अंबाला और करनाल में एक-एक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 1 मई को सेक्टर-45 से पीछा कर धनास ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स के रहने वाले 35 वर्षीय बलवंत को गिरफ्तार किया जो नेटवर्क का अहम कड़ी था। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस टीम को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की लेकिन सेक्टर-63 के पास काबू कर लिया गया। उसके खिलाफ पहले से नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पाकिस्तान कनेक्शन से आए हथियार स्थानीय गैंग तक पहुंचाता था।


बलवंत के खुलासे के बाद पुलिस ने 2 मई को बुड़ैल निवासी रणजीत और 4 मई को जीरकपुर के बादल कॉलोनी के रहने वाले सुभाष (30) को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं। सुभाष काली शूटर का करीबी और गैंग का सक्रिय शूटर बताया जा रहा है जबकि रणजीत पहले से हत्या के प्रयास के मामले में फरार था। दोनों से भी हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिये संचालित हो रहा था और हथियारों की सप्लाई ट्राइसिटी में विभिन्न आपराधिक गिरोहों तक की जा रही थी। डीएसपी विकास श्योकंद का कहना है कि पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed