फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Armed youth attacked the grocery store in Ludhiana

Ludhiana News: किराना दुकान पर हथियारबंद युवकों ने किया हमला, 35 हजार रुपये लूटे

Mon, 13 Feb 2023 06:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Feb 2023 06:36 PM IST
सार

थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि अभी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। ग्यासपुरा इलाका कंगनवाल चौकी इलाके में आता है।

विज्ञापन
Armed youth attacked the grocery store in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना के ग्यासपुरा स्थित मक्कड़ कालोनी के गुरु रामदास नगर इलाके में हथियारबंद करीब 10 युवकों ने एक किराना दुकान पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दुकान के अंदर बैठे दुकान मालिक के बेटे और उसके दोस्त को मारपीट कर गल्ले में पड़ी करीब 35 हजार रुपये की नकदी लूट ली।

विज्ञापन


जब एक युवक ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसे भी पीट दिया। इसके बाद वह फरार हो गए। घायलों की पहचान शुभम और उसके दोस्त दीपक के रूप में हुई है, जबकि मुन्ना गिरी निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। परिवार का कहना है कि शिकायत पुलिस को कर दी गई है। वहीं थाना साहनेवाल पुलिस का कहना है कि अभी उनके पास शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामा तिवारी की शुभम किराना स्टोर के नाम से दुकान है। दुकान पर शुभम तिवारी और उसका दोस्त दीपक बैठे थे। इतने में करीब 10 से 12 हथियारबंद बदमाश दुकान में आ घुसे। बदमाशों ने पूरी दुकान में तोड़फोड़ कर दी। दुकानदार शुभम और उसके दोस्त दीपक ने पड़ोसियों की छत पर भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने डंडों के साथ उन पर हमला किया। इसके बाद वह तोड़फोड़ करके फरार हो गए। फरार हो रहे बदमाशों को रास्ते में पड़ोसी युवक मुन्ना गिरी नाम के युवक ने रोक लिया। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने मुन्ना गिरी के हाथ पर तलवार से हमला कर दिया। 

मुन्ना गिरी के हाथ पर चोट आई है। लहूलुहान हालत में मुन्ना ने दुकान के मालिक को सूचना दी। रामा तिवाड़ी ने मौके पर पहुंच पुलिस को सूचित किया। वहीं मुन्ना गिरी को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया। रामा ने बताया कि बदमाशों ने उनके बेटे और उसके दोस्त को डंडों से पीटा है। 


बदमाशों ने करीब 35 हजार रुपये गल्ले से लूट लिए हैं। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत है। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि अभी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। ग्यासपुरा इलाका कंगनवाल चौकी इलाके में आता है। वहां से पता किया जाएगा और मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed