फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Apple sold 3 million to 1.5 million, the father and son made a vicious plan

3 लाख में बेच दिए 15 लाख के सेब, बाप-बेटे ने ऐसे बनाया शातिर प्लान

Mon, 26 Dec 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Dec 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
Apple sold 3 million to 1.5 million, the father and son made a vicious plan
सेब का फर्जीवाडा

शहर से करीब 15 लाख रुपये के सेब ट्रक के जरिए तमिलनाडू भेजे गए थे, लेकिन उसे रास्ते में ही धोखे से बेचने के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी ट्रक मालिक रशपाल और उसका बेटा ट्रक ड्राइवर प्रदीप के खिलाफ बापूधाम चौकी पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से रशपाल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि प्रदीप को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले गुरमीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बीती 27 सितंबर को उसने ग्रेन मार्केट से करीब 15 लाख रुपये के सेब रशपाल के ट्रक से तामिलनाडू के लिए भिजवाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उनमें एक लाख रुपये में बात तय हुई थी। इसके बाद रशपाल का बेटा प्रदीप यहां से ट्रक लेकर तामिलनाडू के लिए निकला। जब तय समय पर सेब तमिलनाडू नहीं पहुंचा तो गुरमीत ने रशपाल से इस बारे में पूछा।

आरोपियों पर सेब मध्य प्रदेश में बेचने का आरोप

Apple sold 3 million to 1.5 million, the father and son made a vicious plan
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

इस पर रशपाल ने बताया कि रास्ते में ट्रक खराब हो गया है। उसे ठीक कराने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। इस पर गुरमीत ने उसे 65 हजार रुपये दिए। पैसे देने के बावजूद भी सेब तय जगह पर नहीं पहुंचा। इस पर गुरमीत ने कई बार रशपाल से जानकारी ली, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। इस पर गुरमीत ने पुलिस को शिकायत दी। 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुछ दिन पहले ट्रक मालिक रशपाल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने उसके बेटे प्रदीप को बीती रात राजस्थान के गंगानगर से गिरफ्तार किया। 

सोमवार को उसे जिला अदालत में पेश कर अन्य आरोपियों और सामान की रिकवरी के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं रशपाल को न्यायिक हिरासत में बुडै़ल जेल भेज दिया।

पूछताछ में सामने आया कि रशपाल के बेटे ने ट्रक में लोड 15 लाख का सेब में मध्य प्रदेश में ही 3 लाख रुपये में बेच दिया। अब पुलिस  प्रदीप को लेकर मध्य प्रदेश जाएगी और वहां पता करेगी कि प्रदीप ने सेब मध्य प्रदेश में किसे बेचा। साथ ही इसमें शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed