'बच्चियों से यौन शोषण कर खींचते थे फोटो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के बहुचर्चित ‘अपना घर’ मामले की पीड़िता के बयान ने सीबीआई की विशेष अदालत में सनसनी फैल गई। मामले से जुड़े चार गवाहों ने बयान दर्ज कराए। इनमें दो पीड़िता, अपना घर का अकाउंटेंट और पड़ोसी शामिल हैं। अब मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी।
कोर्ट में पीड़ित युवती ने अपने बयानों में कहा कि अपना घर में बच्चियों के साथ भी यौन शोषण होता था और उनका अश्लील फोटो भी खींचा जाता था। उसने फोटो लेने वाली लड़की का नाम सिमी बताया, लेकिन क्रॉस एग्जामिनेशन में नाम नहीं बता सकी। वहीं, दूसरी पीड़िता के बयान नहीं हो पाए।
चार गवाहों ने दर्ज कराए बयान
अपना घर के एक पड़ोसी को भी गवाही के लिए बुलाया गया। उसने सीबीआई को बताया था कि अपना घर से बच्चों को मारने-पीटने व रोने की आवाज आती थी। सोमवार को गवाही के दौरान उसने कहा कि अपना घर से बच्चों के रोने की आवाज आती थी, लेकिन यह नहीं बता सकता कि वह मारने पीटने के कारण ही आती थी।
इसके अलावा अकाउंटेंट ने भी बच्चों की पिटाई के बारे में सीबीआई के सामने बयान दिया था। सोमवार को उसने अपने बयानों में कहा कि उसने एक-दो बार बच्चों के रोने की आवाज सुनी थी।
यह था मामला
9 मई 2012 की रात रोहतक में अपना घर के नाम से चल रहे अनाथालय में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने छापा मारा था। यह कार्रवाई यहां से लापता हुई तीन लड़कियों के दिल्ली में मिलने के बाद की गई थी।
इसके बाद अपना घर की संचालिका जसवंती देवी और अन्य के खिलाफ देह व्यापार, शोषण, मारपीट व मानव तस्करी आदि के मामले दर्ज किए गए थे। अपना घर की संचालिका जसवंती व उसकी बेटी सिमी पर 120 बी और 387 जैसी संगीन धाराओं के तहत आरोप भी तय हो चुके हैं।