फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   anti social elements destroy dr baba saheb ambedkar statue in Haryana

हरियाणाः आंवल में शरारती तत्वों ने खंडित की डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, लोग भड़के

Tue, 29 Jan 2019 09:25 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलानौर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलानौर (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 29 Jan 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
anti social elements destroy dr baba saheb ambedkar statue in Haryana
डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा

कलानौर खंड के गांव आंवल में शरारती तत्वों ने रविवार देर रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। प्रतिमा का सिर व चश्मा क्षतिग्रस्त किया गया है। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने शरारती तत्वों की गिरफ्तारी के साथ प्रतिमा की सुरक्षा की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की करीब दो घंटे पंचायत हुई। 

विज्ञापन


आंवल में सोमवार सुबह से तनाव की स्थिति बनी हुई है। यहां बाबा साहब की प्रतिमा खंडित होने से लोगों में रोष है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। पुलिस अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों के साथ करीब दो घंटे पंचायत चली। ग्रामीणों का कहना है कि शरारती तत्वों ने रात के अंधेरे में बाबा साहब की प्रतिमा खंडित की है। 

विज्ञापन

यह समाज को ठेस पहुंचाने वाली घटना है। संविधान निर्माता का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस तुरंत दोषियों को गिरफ्तार कराए। इसके अलावा प्रतिमा की सुरक्षा के उपाय करे। पुलिस प्रशासन ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए खंडित प्रतिमा को शीघ्र दुरुस्त कराने का विश्वास दिलाया। इसके बाद लोग शांत हुए। पंचायत में सत्यवान सिंह, वीरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, सोनिया, अमित, सोनू, रामफल, सोनू आदि मौजूद रहे। 

गांव वासियों ने पंचायत के बाद रखी प्रशासन के समक्ष मांगें
- प्रतिमा निर्माण के लिए क्लेम राशि शीघ्र जारी की जाए।
- सीसीटीवी कैमरे की प्रतिमा स्थल पर व्यवस्था की जाए। 
- दीवारें ऊंची कर एंगल व उस पर तार लगवाए जाएं।
- प्रतिमा के चारों को जाल लगवाया जाए। 
- दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed