फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   An unidentified vehicle hits the school going girl, death

स्कूल जा रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 14 घंटे बाद मौत

Wed, 18 Oct 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
An unidentified vehicle hits the school going girl, death
accident - फोटो : graphic
साइकिल से स्कूल से जा रही 7वीं की छात्रा को मंगलवार सुबह सेक्टर-8 गुरुद्वारे के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को पीजीआई में दाखिल किया गया, जहां देर रात बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नयागांव निवासी योगिता चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह रोजाना की तरह स्कूल के लिए सुबह साइकिल से निकली, लेकिन जैसे ही वह सेक्टर-8 गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बच्ची के सिर में गंभीर चोटे आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान करीब 14 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed