फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar police caught smuggler with 10 pistols

Amritsar News: 10 पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, खुलासा- जग्गू गैंग रच रहा विरोधी गुट को निशाना बनाने की साजिश

Wed, 29 Nov 2023 09:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Nov 2023 09:10 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को हवाला के जरिये विदेश से राशि मिली थी। उसी राशि से उसने मध्य प्रदेश से पिस्तौल खरीदे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें इस गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
Amritsar police caught smuggler with 10 pistols
गिरफ्तार हथियार तस्कर के बारे में जानकारी देते पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गुर्गे को 10 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। यह जानकारी बुधवार को पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

विज्ञापन


सीपी भुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर नशा तस्करों व हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहीद उधम सिंह नगर निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी (19) के रूप में बताई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया समर्थित अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह शहर में सक्रिय है। गिरोह के सदस्य मध्य प्रदेश से पिस्तौल लाकर पंजाब के विभिन्न जिलों में बेचते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूचना थी कि इस गिरोह का सदस्य मकबूलपुरा इलाके में मौजूद है। इसके बाद एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने मकबूलपुरा इलाके में कार्रवाई की और एक मोटरसाइकिल सवार युवक को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी युवक के कब्जे से .32 बोर के 10 पिस्तौल मिले हैं। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी के विरुद्ध पहले से अलग-अलग थानों में छीनाझपटी के तीन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपी भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को हवाला के जरिये विदेश से राशि मिली थी। उसी राशि से उसने मध्य प्रदेश से पिस्तौल खरीदे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें इस गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी हुई हैं। आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी ने खुलासा किया कि जग्गू गैंग अपने विरोधी गुट को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed