फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ambala airforce station, suspect boy, nepali boy, army, airforce, ib, ambala police, ambala

एयरफोर्स के अंदर से धरे युवक को खंगालेंगी खुफिया एजेंसियां

Thu, 31 Mar 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंटोनमेंट।
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंटोनमेंट। Updated Thu, 31 Mar 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
ambala airforce station, suspect boy, nepali boy, army, airforce, ib, ambala police, ambala
suspect boy - फोटो : amarujala
गत दिवस अंबाला एयरफोर्स स्टेशन की दीवार फांदकर अंदर घुसने वाले नेपाली युवक से अब खुफिया एजेंसियां पूछताछ करेगी। सेना, वायुसेना से लेकर आईबी तक की खुफिया एजेंसियां इस युवक को खंगालेगी। अंबाला कैंट पुलिस ने नेपाली युवक को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, इस युवक को एयरफोर्स अथारिटी ने एयरफोर्स के भीतर से काबू किया था। आधी रात को ये नेपाली युवक दीवार फांदकर एयरफोर्स स्टेशन के भीतर घुस गया था। तभी एयरफोर्स स्टेशन में गश्त कर रहे जवानों ने कुछ हरकत झाडिय़ों में देखी। जवानों ने झाडिय़ों की ओर इशारा करते हुए गोली मारने की धमकी भी दी और झाडिय़ों में छिपे शख्स को बाहर आने को कहा। लेकिन फिर भी युवक जब बाहर नहीं आया, तो जवानों ने झाडिय़ों से उसे बाहर निकालकर उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद तक एयरफोर्स अथारिटी उसे नेपाली युवक को खंगालती रही। इस दौरान उसकी भाषा की दिक्कत भी पेश आई। लेकिन शाम को एयरफोर्स अथारिटी ने नेपाली युवक को अंबाला पुलिस के हवाले कर दिया था। बुधवार को अब पुलिस ने अदालत से नेपाली युवक को पांच दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससीपी जगदीप दून ने बताया कि इस मामले में नेपाली युवक से पूछताछ चल रही है और कुछ जांच एजेंसियों भी इस नेपाली युवक को खंगालेगी। उधर, नेपाल में भी इलाका पुलिस ने नेपाली युवक द्वारा बताए पते पर संपर्क करने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक वहां से कोई संपर्क नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के बाद ही इस मामले में आगे कहा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed