{"_id":"57fe6df44f1c1b3e712901ff","slug":"amazing-after-the-funeral-the-young-man-returned-alive-family-shocked","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कमाल है! अंतिम संस्कार होने के बाद जिंदा लौट आया युवक, परिवार हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमाल है! अंतिम संस्कार होने के बाद जिंदा लौट आया युवक, परिवार हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 13 Oct 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के बाद जिंदा लौट आया युवक
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद नगर के एक परिवार में खुशियां फिर से लौट आई, जब दस दिन पहले जिंदा जला युवक के विजय दशमी के दिन सही सलामत होने की खबर मिली। दस दिन पहले हिमाचल के हरोड़ी में दुर्घटनाग्रस्त कार को आग लगने से युवक की जलकर मौत हो गई थी।
आढ़ती चंदन ने परिवारवालों को फोन कर बताया कि कुछ लोगों ने उसको किडनैप कर लिया था। वह फिरौती मांगना चाहते थे, मगर वह उनके चंगुल से भाग आया। वहीं हिमाचल की हरोड़ी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, क्योंकि उसकी आल्टो कार में अधजली हालत में लाश मिली थी। इस लाश को पुलिस ने आनंद नगर के चंदन की समझा था। मौके पर हालात हादसे जैसे नहीं थे, क्योंकि सुनसान जगह पर गाड़ी को आग लगने की वजह कम और मर्डर की ज्यादा दिखाई दे रही थी।
मगर जब चंदन ने दस दिन बाद नाटकीय ढंग से खुद को जिंदा बताया और कहा कि वह पैसों की उगाही कर लौट रहा था तो रास्ते में एक कार सवार लुटेरों ने उसे घेर लिया और पैसे लूट अपने साथ कार में ले गए। उसके बाद उसकी कार से क्या हुआ, किसे उसकी जगह मारा गया कुछ पता नहीं।

परिवारवालों को फोन कर बताया, कुछ लोगों ने कर दिया था किडनैप
अंतिम संस्कार के बाद जिंदा लौट आया युवक
- फोटो : Demo Pic
मगर पुलिस को शक है कि उसकी कार में जो लाश मिली है उसके पीछे चंदन का हाथ हो सकता है। क्योंकि वह दस दिन तक नाटकीय ढंग से गायब रहा। अब पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है कि कार में किसे मार कर चंदन की जगह रखा गया और पहचान मिटाने के लिए लाश क्यों जलाई गई।
30 सितंबर को ऊना के हरोड़ी में आनंद नगर के आढ़ती चंदन की गाड़ी जली हुई मिली थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह अधजली लाश किस की थी, जिसका चंदन के परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया था।
30 सितंबर को ऊना के हरोड़ी में आनंद नगर के आढ़ती चंदन की गाड़ी जली हुई मिली थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह अधजली लाश किस की थी, जिसका चंदन के परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया था।