'मेरी मां 3 साल से मुझसे करवा रही वेश्यावृत्ति'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती ने अपनी सगी मां पर जबरन वेश्यावृत्ति करवाने और लोगों से संबंध बनवाने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। यह घृणित मामला हरियाणा के पानीपत शहर का है।
दरअसल शहर की एक कॉलोनी में मां द्वारा एक बेटी को जबरन अनैतिक कार्यों में धकेलने का मामला सामने आया है। पानीपत पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने अपनी सगी मां पर जबरन देह व्यापार करवाने का आरोप लगाते हुए कई लोगों के साथ संबंध बनवाने की बात कही है।
थाना चांदनी बाग पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसकी मां के खिलाफ बहलाने फुसलाने, दुराचार और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
'मां उससे वर्ष 2012 से अनैतिक काम करवा रही है'
पानीपत शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली लड़की ने थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसकी मां उससे जबरन वेश्यावृत्ति करवा रही है। युवती ने आरोप लगाया कि मां उससे वर्ष 2012 से अनैतिक और घृणित काम करवा रही है।
लड़की ने बताया कि उसकी मां घर में कई लोगों को ला चुकी है जो उसके साथ्ा जबरन संबंध बनाते हैं। युवती ने आरोप लगाया कि वो जब भी अपनी मां और लोगों से संबंध बनाने का विरोध करती है तो उसको जान से मारने की धमकी देती है।
थाना पुलिस ने लड़की की शिकायत लेकर उसका मेडिकल जांच कराकर मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए। पुलिस ने इसमें आरोपी के मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।