{"_id":"be9c82d4354c654d5026520e75656dc9","slug":"alcohol-tired-of-her-husband-s-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के शराब पीने से परेशान थी, आत्महत्या कर ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के शराब पीने से परेशान थी, आत्महत्या कर ली
अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 07 Dec 2013 08:50 AM IST
विज्ञापन
पति की शराब की लत से तंग आकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। थाना सोहाना पुलिस ने महिला के परिजनों के बयानों पर मृतका के पति के खिलाफ परचा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक यूपी के मूल निवासी संजय की शादी पानीपत निवासी संदेश से हुई थी। उनका ढाई साल का बच्चा है। वे लांडरां में रहते थे। चार दिसंबर की रात संजय काम से घर लौटा तो दरवाजा बंद था।
उसने खटखटाया पर संदेश ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वह बाहर ही बरामदे में लेट गया। थोड़ी देर बाद अंदर से उसके बच्चे के रोने की आवाज आई तो उसे शक हुआ।
उसने पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा खोला तो देखा कि उसकी पत्नी संदेश पंखे से लटक रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
परंतु संदेश के पिता रणधीर सिंह ने बयान दिया कि संजय शराब पीकर उनकी बेटी को परेशान करता था। संजय एवं उसके रिश्तेदारों द्वारा परेशान किए जाने से वह तंग आ चुकी थी। इसी मानसिक परेशानी में संदेश ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने संजय, मोहन पाल व सुनीता के खिलाफ परचा दर्ज कर लिया।