फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   akali dal leader bus, accident in faridkot, punjab news

शिअद नेता की बस ने मारी बाप- बेटी को टक्कर, लोगों ने बस तोड़ी

Tue, 21 Mar 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट/पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट/पटियाला Updated Tue, 21 Mar 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
akali dal leader bus, accident in faridkot, punjab news
शिअद नेता की बस ने मारी बाप- बेटी को टक्कर - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय तलवंडी रोड पर गांव कलेर के पास फरीदकोट से अमृतसर जा रही शिअद नेता की न्यू दीप ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिसमें 17 साल की लड़की और उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार न्यू दीप ट्रांसपोर्ट की बस नंबर पीबी 30 आर 4048 सोमवार को फरीदकोट से अमृतसर जा रही थी। जैसे ही बस गांव कलेर के पास पहुंची तो मुदकी से फरीदकोट की तरफ आ रहे एक बाइक पीबी 05यू 5427 को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार हरप्रीत सिंह व उसकी बेटी कमलजीत कौर सड़क पर गिर गए व उन्हें गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


दोनों को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया। हादसे के गुस्साए लोगों ने बस के शीशे तोड़ डाले। पुलिस के अनुसार बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है साथ ही  बस में तोड़फोड़ करने के मामले की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑर्बिट बस ने बाइकसवार को मारी टक्कर

akali dal leader bus, accident in faridkot, punjab news
ऑर्बिट बस ने बाइकसवार को मारी टक्कर, घायल - फोटो : अमर उजाला
पटियाला में सोमवार शाम को बादल परिवार की ऑर्बिट बस ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि शाम करीब चार बजे एक ऑर्बिट बस फव्वारा चौक से लीला भवन चौक की तरफ जा रही थी जबकि मोटरसाइकिल सवार गोपाल स्वीट्स की तरफ से आ रहा था।

लीला भवन चौक पर रेड लाइट थी, लेकिन चालक ने बस चला दी और उसने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इंचार्ज ने बताया कि सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बस का चालक मोटरसाइकिल वाले को इलाज के लिए अस्पताल ले जा चुका था। अभी घायल और बस चालक के नामों का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौते की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed