फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AK-47 Snatched after beating home Guard and ASI in Moga of Punjab

पंजाब में एएसआई और होमगार्ड जवान पर हमला, एके-47 छीनी, सेना की वर्दी में था एक आरोपी

Sun, 06 Dec 2020 08:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Dec 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
AK-47 Snatched after beating home Guard and ASI in Moga of Punjab
गांव में गश्त करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के मोगा में थाना धर्मकोट के गांव जलालाबाद पूर्वी में शनिवार की रात अज्ञात युवकों ने मामूली बहस के बाद एएसआई और होमगार्ड जवान पर हमला कर दिया। होमगार्ड से सरकारी एक-47 राइफल छीनकर फरार हो गए। आरोपियों में से एक ने सेना की वर्दी पहन रखी थी। घायल एएसआई और होमगार्ड के मोगा के निजी अस्पताल में दाखिल हैं। घायल एएसआई के बयान पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर पूछताछ के लिए छह युवकों हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


गांव जलालाबाद पूर्वी निवासी बिट्टा सिंह ने 112 नंबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पत्नी ने झगड़ा करने के बाद नशीली गोलियां निगल लीं हैं। इस पर थाना धर्मकोट में तैनात एएसआई मेजर सिंह और होमगार्ड सुखविंदर अपनी निजी गाड़ी पर गांव जलालाबाद पूर्वी जा रहे थे। 
विज्ञापन



रात करीब 10 बजे एएसआई मेजर सिंह और कांस्टेबल सुखविंदर सिंह गांव जलालाबाद पूर्वी के पास मोड़ पर खड़े कुछ युवकों से बिट्टा सिंह के घर का पता पूछा। जब युवकों ने पुलिस को पता नहीं बताया तो एएसआई ने कर्फ्यू में बाहर रहने की वजह पूछी। इसी पर युवकों और एएसआई के बीच बहस हो गई। जब एएसआई ने थाना धर्मकोट में फोन करके मौके पर और फोर्स भेजने को कहा तो युवकों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में एएसआई की नाक की हड्डी टूट गई और होमगार्ड के पेट व कमर पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट करने के बाद भागते समय आरोपी होमगार्ड सुखविंदर सिंह से उसकी सरकारी एके-47 राइफल लूटकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद एएसआई ने डीएसपी धर्मकोट को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मुलाजिमों को सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया। जहां से उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया लेकिन पुलिस मुलाजिम अपनी मर्जी से फरीदकोट के बजाय मोगा के निजी अस्पताल में दाखिल हो गए। 

उधर, पुलिस ने गांव को चारों ओर से घेर लिया। सुबह होने तक गांव छावनी में तबदील हो चुका था। मौके पर क्यूआरटी टीम भी पहुंची। रविवार सुबह करीब 11 बजे तक पुलिस टीम ने छह युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस उनके घरों की तलाशी ली। इसके बाद भी छीनी गई एके-47 राइफल नहीं मिली। 

उधर, पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने समेत कई धाराओं में केस दर्जकर लिया। एसपी (देहात) जगतप्रीत सिंह ने बताया पुलिस ने गांव गुरप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, जगजीत सिंह, जसप्रीत सिंह के अलावा दो और युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इंद्रजीत के पास से 315 बोर के सात कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस को शक है कि हिरासत में लिए गए युवकों ने ही एएसआई और होमगार्ड पर हमला कर एक-47 लूटी है। युवकों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed