फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Force personnel attempt suicide in panchkula

एयरफोर्स कर्मी ने की सुसाइड की कोशिश, वजह हैरान करने वाली

Tue, 03 Jan 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 03 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Air Force personnel attempt suicide in panchkula
सुसाइड - फोटो : demo pic
मंगलवार को सेक्टर-5 के यवनिका पार्क में एयरफोर्स के कर्मी ने जहर निगलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली तो तुरंत एयरफोर्स कर्मी को पंचकूला के सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में दाखिल कराया। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है और एयरफोर्स कर्मी खतरे से बाहर है। जवान की तलाशी के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि एयरफोर्स कर्मी विकास के एक लड़की से संबंध थे। वह लड़की और उसके दो साथियों ने विकास को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक विकास से ये तीनों विकास को ब्लैकमेल कर उससे पांच लाख रुपये और एक फ्लैट देने की मांग कर रहे थे। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर विकास ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक जीरकपुर में एयरफोर्स स्टेशन में कार्यरत है। 25 वर्षीय विकास कुमार की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पीड़ित को पार्क से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया और तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि सुसाइड करने वाले कर्मी विकास पर भी आत्मह्त्या करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed