{"_id":"584e400c4f1c1bd66f6496f5","slug":"again-firing-in-marriage-at-sonipat-boy-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में फिर चली गोली, युवक की गर्दन में लगी, दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में फिर चली गोली, युवक की गर्दन में लगी, दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Mon, 12 Dec 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
शादी में फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा में शादी समारोह में डांसर की मौत का मामला अभी शांत नहीं पड़ा कि फिर शादी समारोह में गोली चल गई। युवक की मौत हो गई। हादसा, सोनीपत जिले के गांव सलीमसर माजरा में रविवार देर शाम सगाई समारोह में हुई।
डीजे पर नाचने के के दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर घायल हो गया, उसे तत्काल बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद समारोह का रंग फीका पड़ गया।
सदर थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि देर शाम सूचना मिली कि राई गांव से बेटी की सगाई करने के लिए एक परिवार रविवार को सलीमसर माजरा आया था। इस परिवार में राई गांव निवासी मनोज भी शामिल था।

डीजे पर डांस के दौरान की गई फायरिंग
Firing
समारोह के दौरान डीजे पर कुछ युवक डांस कर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने हवाई फायर कर दिया। गोली मनोज की जांघ में जा लगी। गोली लगने से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
खुशियों की जगह खामोशी छा गई। मनोज को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। फिलहाल इस संबंध में किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है।
इससे पहले गत माह करनाल में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में साध्वी देवा ठाकुर और उसके साथी नामजद हैं और फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।