फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After Showroom registry cheating Ninety million

शोरूम की रजिस्ट्री करा ठगे सवा 9 करोड़

Sun, 20 Apr 2014 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Apr 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
After Showroom registry cheating Ninety million

सेक्टर-20 में नए बने शोरूम का सौदा हुआ। शोरूम मालिक ने इसे खरीदार के नाम करा दिया, लेकिन बदले में बाकी सवा नौ करोड़ रुपये नहीं मिले। जो पोस्ट डेटेड चेक दिए गए, वे बाउंस हो गए।

विज्ञापन


भुगतान करने पर पहले दोनों पक्षों में बातचीत हुई, लेकिन जब मसला नहीं सुलझा तो मामला पुलिस तक पहुंचा। ईओडब्ल्यू में जांच के बाद सेक्टर-20 थाना पुलिस ने पति, पत्नी व एक गारंटर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-7 निवासी विनोद बघई ने सेक्टर-20 निवासी राजीव गुप्ता, उनकी पत्नी रितु गुप्ता व राजीव के दोस्त संजीव बंसल पर शोरूम खरीदने की एवज में सवा नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद के मुताबिक, सेक्टर-20 की मुख्य मार्केट में उन्हें हुडा से शोरूम नंबर 403 अलॉट हुआ था, जिसे वह बेचना चाहते थे। इसी संबंध में राजीव गुप्ता से उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने राजीव गुप्ता को प्रॉपर्टी दिखाई और पसंद आने पर करीब 12 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ।

डेढ़ करोड़ दिया था बयाना
शिकायत के मुताबिक, 10 अप्रैल 2012 को शोरूम बेचने का एग्रीमेंट हुआ और राजीव गुप्ता ने डेढ़ करोड़ रुपये बतौर बयाना विनोद को दे दिया।

बयाना होने के बाद रजिस्ट्री का एग्रीमेंट अगस्त में होना तय हुआ। तय समय पर रजिस्ट्री करा दी गई और विनोद को 10 करोड़ 95 लाख के पोस्ट डेटेड चेक मिल गए, जिन्हें एक माह बाद कैश कराया जाना था।


इधर रजिस्ट्री, उधर चेक बाउंस
विनोद ने राजीव गुप्ता के नाम शोरूम की रजिस्ट्री करा दी, लेकिन जब एक महीने बाद चेक लगाए तो वे बाउंस हो गए। मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच के बाद राजीव, रितु व संजीव बंसल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। फिलहाल, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed