अकाली प्रत्याशी की भतीजी का रेप, कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में निगम चुनाव के एक दिन बाद ही अकाली प्रत्याशी की भतीजी का रेप करने के बाद हत्या कर दी गई। दरिंदे हत्या करने के बाद शव को रजबाहे में फेंक कर भाग निकले।
पुलिस ने शव बरामद किया तो ये स्पष्ट हो रहा था कि रेप के बाद युवती की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दुराचार और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विरोधी पार्टी का हाथ
अकाली प्रत्याशी ने शक जताया कि वारदात के पीछे उनके विरोधियों का हाथ है। निगम चुनाव में उन्हें काफी जनसमर्थन मिला, जिसकी वजह से विरोधी उनके तिलमिलाए हुए थे।
रेप के बाद युवती की हत्या कर शव रजबाहे में फेंका
अकाली प्रत्याशी ने बताया कि उनकी भतीजी रविवार देर रात चुनावी जलसे में शिरकत करने गई थी पर वापस नहीं लौटी। वे रात भर से तलाश में जुटे थे। सुबह युवती के लापता होने की रिपोर्ट भी उन्होंने पुलिस में दर्ज करवा दी थी। सोमवार को पुलिस से सूचना मिलते ही मौके पर जाकर युवती की पहचान की।
डीएसपी विलियम जेजी ने बताया कि शहर के एक रजवाहे से युवती का शव बरामद हुआ है। रेप के बाद युवती की हत्या की गई थी। उसके बाद शव को यहां रजबाहे में फेंका गया।
युवती का मालेरकोटला के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ दुराचार के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हर पहलु के आधार पर की जा रही है।