रेप के बाद 'प्रेमिका' को दी खौफनाक सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले तो शादी का झांसा देकर नाबालिग प्रेमिका से रेप करता रहा। दवाब बढ़ा तो उसे खौफनाक सजा दे डाली। ब्लेड लगने से गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
मामला, पंजाब के लुधियाना शहर का है। जब लोग इकट्ठा हुए तो खाली कोठी के बाहर पहरा दे रहा युवक का दोस्त उसे भगा कर ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर रजौरी गार्डन निवासी संदीप कुमार और उसके दोस्त रिंकू के खिलाफ दुराचार और धमकियां देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने मे लगी हुई है। उधर, पुलिस ने सोमवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए।
अक्सर अपने किराए के कमरे में ले जाता था आरोपी
पीड़ित द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह घरों में साफ सफाई करने का काम करती है। उसकी मुलाकात आरोपी संदीप कुमार के साथ करीब एक वर्ष पहले हुई थी। आरोपी उसे अक्सर अपने किराए के कमरे में ले जाता था।
वह उसके साथ शादी का झांसा देकर दुराचार करता रहा। 28 फरवरी को आरोपी संदीप कुमार अपने दोस्त रिंकू के साथ आया और उसे मोटरसाइकिल पर बिठा कर अपने साथ एक खाली कोठी में ले गया।
आरोपी रिंकू कोठी के बाहर खड़ा हो गया, जबकि संदीप उसे अंदर ले गया। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया और ब्लेड उसकी बाजू पर मार उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जब वह चिल्लाई तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी रिंकू संदीप को मोटरसाइकिल पर बिठा कर फरार हो गया।
थाना पीएयू के एसएचओ सब इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार ने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर है। उनसे पूछताछ की जा रही है।