फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after Love Marriage, made her prostitute

प्रेमी संग भागी युवती, मिला खौफनाक धोखा

Mon, 28 Apr 2014 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Apr 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
after Love Marriage, made her prostitute

पश्चिम बंगाल की रहने वाली युवती ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस प्रेमी के लिए उसने अपना घर छोड़ दिया और सलोने जीवन के सपने बुने, वही उसके साथ धोखा करके बेच देगा।

विज्ञापन


रविवार को समालखा रेलवे स्टेशन पर सदमे में भटकती हुई महिला के बारे में स्टेशन मास्टर से सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस उसे चौकी में ले आई। जहां उसने विश्वासघात और शारीरिक शोषण की कहानी बताई।
विज्ञापन


जीआरपी को दी जानकारी में युवती ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के शिवापुर की रहने वाली है।

एक वर्ष से हो रहा था शारीरिक शोषण

after Love Marriage, made her prostitute

पीड़िता ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसका प्रेमी विवाह करने की बात कहकर उसे घर से भगा लाया। उसने आरोप लगाया कि प्रेमी उसे गांव बुढ़ाखेड़ा में एक महिला के पास बेचकर फरार हो गया।

एक वर्ष से उक्त महिला उसका शारीरिक शोषण करवा रही थी। इसके अलावा घर के कामकाज भी करवाती थी। उसने बताया कि रविवार को आरोपी महिला के कहीं जाने पर वह किसी तरह से वहां से भाग निकली।

रेलवे स्टेशन पर सदमे में भटक रही थी

after Love Marriage, made her prostitute

जीआरपी चौकी के एएसआई राजबीर त्यागी ने बताया कि स्टेशन मास्टर से महिला के बारे में सूचना मिली थी कि एक महिला सदमे में भटक रही है। इसके बाद वह उसे चौकी में ले आए।

उन्होंने बताया कि यहां महिला पुलिसकर्मी नहीं होने के कारण पीड़िता को पानीपत जीआरपी में ले जाया जा रहा है। सदमे में होने के कारण पीड़िता ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही है। वहां महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में जांच को आगे बढ़ाकर पीड़ित की मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed