फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After killing the driver, register case of non-intentional murder against friends

शराब पिलाने के बाद ड्राइवर की हत्या, दोस्तों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Fri, 29 Jun 2018 07:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Fri, 29 Jun 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
After killing the driver, register case of non-intentional murder against friends
सांकेतिक तस्वीर
उबर ड्राइवर वजिंदर पूरी की संदिग्ध मौत के मामले में थाना हैबोवाल की पुलिस ने उसके दो दोस्तों के खिलाफ  गैर इरादन हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी गांव लादियां के गुरिंदर सिंह और इंदरजीत सिंह उर्फ मोंटी हैं। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी सोनिया पुरी के बयान के पर मामला दर्ज कर लिया गया है, अभी जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन


बता दें कि गांव लादियां के सीया एन्क्लेव में रहने वाला वजिंदर उबर ड्राइवर है। उसने बुधवार रात करीब 10 बजे फोन कर अपनी पत्नी से कहा कि दोस्त का जन्मदिन है, इसलिए दोस्तों के साथ ड्रिंक कर रहा है, थोड़ी देर में घर आ जाएगा। इसके बाद उसकी पत्नी सोनिया ने करीब 11.30 बजे दोबारा वजिंदर को कॉल किया, कुछ देर रिंग जाती रही, फिर एक व्यक्ति ने कॉल उठाया और कहने लगा कि जिसका यह मोबाइल है, उस व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन


उसकी गाड़ी और घायल व्यक्ति गांव लादियां के पास है। जब वजिंदर को अस्पताल लेकर गए उसे डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया था। सोनिया का आरोप था कि उसकी पति की हत्या की गई है। एएसआई चन्न सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed