फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after kidnapping rape with girl child at ludhiana and try to kill her also

12 साल की बच्ची से किया दुराचार, मन नहीं भरा तो सिर में दे मारी ईंट

Fri, 16 Dec 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 16 Dec 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
after kidnapping rape with girl child at ludhiana and try to kill her also
बच्ची के साथ दुराचार किया
युवक ने पहले 12 साली मासूम बच्ची के साथ रेप किया, फिर उसे जान से मारने की कोशिश। इसके लिए उसने बच्ची के सिर में ईंट दे मारी। लेकिन बच्ची किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागी और घर पहुंची।
विज्ञापन


घटना पंजाब के लुधियाना की है। घर पहुंचकर बच्ची ने परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर लखवीर सिंह उर्फ लक्की के खिलाफ दुराचार और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लथपथ पहुंची घर तो होश उड़ गए देखकर

after kidnapping rape with girl child at ludhiana and try to kill her also
रेप - फोटो : demo pics
बच्ची के पिता की शिकायत के मुताबिक वह साइकिल फिटिंग का काम करता है। उसकी बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ती है। वीरवार को वह और उसकी पत्नी अपने काम पर गए हुए थे। जब वह काम से लौटे तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी।

उन्होंने अपनी बेटी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। उन्होंने बच्ची के सभी दोस्तों के घरों पर भी पता किया, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं था। रात करीब नौ बजे उनकी बेटी खून से लथपथ हालत में घर पहुंची।

उसने बताया कि आरोपी उसे खाली प्लाट में ले गया और उसके साथ दुराचार कर उसके सिर पर ईंट मार दी। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग को घर में अकेली देख किया दुराचार

after kidnapping rape with girl child at ludhiana and try to kill her also
rape
लुधियाना में एक 16 वर्षीय की लड़की से इलाके के ही युवक ने दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। जब नाबालिग घर में गुमसुम रहने लगी तो परिजनों ने उससे कारण पूछा। लड़की ने तब उन्हें सारी बात बताई। लड़की के परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को दी।

पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर आरोपी मिंटू के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है। लड़की के परिजनों द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसके पिता गत्ते के डिब्बे बनाने का काम करते हैं।

तीन दिन पहले उनकी बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी उनके घर में घुस गया। आरोपी ने उनकी बेटी के साथ दुराचार किया। जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed